जब आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज सुन भड़क गया था म्यूजिक डायरेक्टर, निकलवा दिया था स्टूडियो से बाहर 

आशा भोसले और किशोर कुमार ने एक साथ कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज सुन भड़क गया था म्यूजिक डायरेक्टर
नई दिल्ली:

इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड में दिग्गज गायकों आशा भोसले और किशोर कुमार के जीवन से जुड़ा एक प्रेरणादायक अध्याय पेश किया जाएगा. यह किस्सा उनके शुरुआती संघर्षों से जुड़ा है, जब दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे.  शो में दिखाया जाएगा कि करीब 1949 के आसपास मुंबई के फेमस स्टूडियो में एक रिकॉर्डिंग सेशन के दौरान एक रिकॉर्डिस्ट ने आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज पर सवाल उठा दिए थे. उस समय दोनों ही शुरुआती दौर में थे. रिकॉर्डिस्ट को उनकी आवाज पसंद नहीं आई और उसने कहा कि उनकी जगह किसी और स्थापित सिंगर को बुलाया जाए....

पहले गाने पर मिला था रिजेक्शन 

इस बात से दोनों कलाकार काफी आहत हुए. बताया जाता है कि निराश होकर आशा भोसले और किशोर कुमार देर रात स्टूडियो से निकले और पैदल ही महालक्ष्मी स्टेशन की ओर चल पड़े. किशोर कुमार ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जताई और कहा कि उन्हें नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन उसी मुश्किल घड़ी में आशा भोसले ने उन्हें हिम्मत दी. उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि एक दिन उनकी आवाज पूरी दुनिया में सुनी जाएगी. यह बात उस समय शायद एक सपना लगती थी, लेकिन आने वाले सालों में यही सपना हकीकत बन गया.

ये भी पढ़ें -  Amitabh Bachchan Bungalow: अमिताभ ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन, बाबूजी-मां की जुड़ी थीं यादें

बाद में उसी डायरेक्टर के साथ शूट किया गाना 

कुछ ही वर्षों में दोनों कलाकार भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और लोकप्रिय गायकों में शामिल हो गए. उनकी आवाज ने न सिर्फ फिल्मों को पहचान दी, बल्कि लाखों लोगों के दिलों में जगह भी बनाई. कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब वर्षों बाद दोनों फिर से उसी स्टूडियो में पहुंचे और वही रिकॉर्डिस्ट वहां मौजूद था जिसने कभी उन्हें रिजेक्ट किया था. किशोर कुमार ने उसे पहचान लिया और कहा कि आज उन्हें किसी और रिकॉर्डिस्ट के साथ काम करना चाहिए, लेकिन आशा भोसले ने उन्हें रोक दिया और समझाया कि अब समय बदल चुका है. पुरानी बातों को पीछे छोड़कर उन्हें सिर्फ अपने संगीत पर ध्यान देना चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें -  'आपकी घोड़ी अच्छी, आपकी गोरी अच्छी', जब ऋषि कपूर के परदादा ने अंग्रेज अफसर को दिया था जवाब, प्रेमिका के घर तक खुदवा दी थी सुरंग

आशा भोसले और किशोर कुमार ने एक साथ कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. इनमें 'छोड़ दो आंचल', 'हाल कैसा है जनाब का', 'एक मैं और एक तू', 'ओ मेरी सोनी मेरी तमन्ना', 'जाने जां ढूंढता फिर रहा', 'पल्लू', 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे', 'आंखों आंखों में', 'प्यार का दर्द है', और 'ये रातें ये मौसम' जैसे कई यादगार गीत शामिल हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Men's Health: एक खामोश Crisis
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle Kishore Kumar
Asha Bhosle Kishore Kumar News
Asha Bhosle Kishore Kumar Songs
Asha Bhosle Kishore Kumar Hit Songs
Asha Bhosle Kishore Kumar Struggle Days