पत्रकार से एक्टर बने मुरली शर्मा, कार की एक सीट से शुरू हुई लवस्टोरी, आज हैं गोलमाल की इस एक्ट्रेस के पति

पत्रकारिता से एक्टिंग तक का सफर तय करने वाले मुरली शर्मा ने अपनी लव स्टोरी का दिलचस्प किस्सा साझा किया. फिल्म अपहरण की शूटिंग के दौरान अश्विनी कालसेकर के लिए किया गया उनका एक छोटा सा केयरिंग जेस्चर दोनों के रिश्ते की शुरुआत बना.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्टिंग से पहले पत्रकार थे मुरली शर्मा,ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
NDTV

बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां फिल्म के सेट पर शुरू हुई हैं, लेकिन एक मशहूर अभिनेता की लव स्टोरी किसी रोमांटिक सीन या फिल्मी डायलॉग से नहीं, बल्कि एक छोटी सी केयर से आगे बढ़ी. उनका एक जेस्चर उनकी को स्टार के दिल को ऐसा छू गया कि दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई. दिलचस्प बात ये भी है कि फिल्मों में आने से पहले ये एक्टर पत्रकार हुआ करता था. अब इस कपल ने अपनी पहली मुलाकात, प्यार की शुरुआत और करियर से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर किए हैं.

ये भी पढ़ें; बॉबी देओल की फिल्म में उनपर ही भारी पड़ी ये लेडी विलेन, फिल्म का सस्पेंस आखिरी तक रहा गुप्त, 9 करोड़ में कमाए 33 करोड़

एक्टिंग से पहले पत्रकार थे मुरली शर्मा

दरअसल, यह कहानी मुरली शर्मा और अश्विनी कालसेकर की है. हाल ही में फराह खान के व्लॉग में दोनों ने अपनी लव स्टोरी से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले. फराह खान से बातचीत के दौरान मुरली शर्मा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि फिल्मों में आने से पहले वो इंडियन एक्सप्रेस के लिए पत्रकार के तौर पर काम करते थे और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़ी खबरें लिखा करते थे. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली.

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

अश्विनी कालसेकर ने बताया कि फिल्म अपहरण की शूटिंग के दौरान पूरी टीम महाबलेश्वर जा रही थी. सभी कलाकार एक ही कार में सफर कर रहे थे. उसी दौरान तेज धूप की वजह से उन्हें माइग्रेन की परेशानी होने लगी. मुरली शर्मा ने बिना किसी दिखावे के अपनी सीट बदल ली. ताकि धूप उनकी तरफ आ जाए और अश्विनी को आराम मिल सके. अश्विनी ने कहा कि मुरली का यही छोटा सा जेस्चर उनके दिल को छू गया. उन्हें महसूस हुआ कि वो दूसरों की परवाह करने वाले इंसान हैं. इसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और समय के साथ यही रिश्ता प्यार में बदल गया. आज मुरली शर्मा और अश्विनी कालसेकर इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और मजबूत कपल्स में गिने जाते हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी शानदार बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीतते रहते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मानसून की पहली बारिश में ही जयपुर में सड़क पर बना 20 फीट गड्ढा
Topics mentioned in this article
Farah Khan
Murli Sharma
Ashwini Kalsekar
Bollywood
Entertaiment