मुमताज से सौ गुना सुंदर है उनकी बेटी नताशा, इंग्लैंड में पली-बढ़ी पर सादगी देख फैंस फिदा, बोले- दिल खुश हो गया

Mumtaz Daughter Photos: मुमताज अपने टाइम की सबसे पॉपुलर, ग्लैमरस और महंगी एक्ट्रेस थीं. पर क्या आप जानते हैं कि उनकी बेटी नताशा खूबसूरती में उनसे भी सौ कदम आगे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mumtaz Daughter: मुमताज की बेटी नताशा की फोटो वायरल

Mumtaz Daughter: मुमताज का नाम अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल होता है. मुमताज उस दौर की सबसे ग्लैमरस और फिट एक्ट्रेस हुआ करती थीं. मुमताज ने 70 और 80 के दशक में सभी बड़े सितारों के साथ काम किया. आज भले ही एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं. मुमताज ने साल 1974 में मयूर वाधवानी से शादी की थी. मुमताज की दो बेटियां हैं, जिनका नाम नताशा माधवानी (Natasha Madhvani) और तान्या माधवानी है. मुमताज की बेटी नताशा ने बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान (Fardeen Khan) से शादी की है.

मुमताज की बेटी हैं उनसे भी खूबसूरत

मुमताज की बेटी नताशा खूबसूरती में अपनी मां से जरा भी कम नहीं हैं. नताशा का जन्म इंग्लैंड में हुआ था और उनकी परवरिश अधिकतर वहीं हुई. विदेश में रहने के बावजूद नताशा बिलकुल सिंपल हैं. नताशा को देखने के बाद आप भी उनके फैन हो जाएंगे. नताशा की फोटोज तो वैसे सोशल मीडिया पर भरी पड़ी हैं, लेकिन जो आज हम आपके लिए फोटो लेकर आए हैं, वो फिलहाल वायरल हो रही है. इस फोटो में वे अपने पति फरदीन खान के साथ दिखाई दे रही हैं. फोटो में नताशा सिल्वर-ब्लैक कलर की ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं. वहीं फरदीन भी ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. 

नताशा ने 2005 में की थी फरदीन से शादी

नताशा और फरदीन की शादी साल 2005 में हुई थी, जिनसे उन्हें दियानी नाम की एक प्यारी सी बेटी भी है. वहीं फरदीन खान बीते दिनों अपनी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में थे. फरदीन कुछ समय से फिल्मों से दूर चल रहे हैं. इस बीच उन्होंने काफी वेट भी गेन कर लिया था. हालांकि अब एक्टर एक बार फिर फिट हो गए हैं. बीते दिनों जब फरदीन की तस्वीरें वायरल हुईं तो वे पहले की तरह हैंडसम नजर आए.

यह भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय को लेकर जैकी श्रॉफ ने किया था अजीबोगरीब कमेंट, मिस वर्ल्ड बोलीं- आपको अपने पास भी नहीं फटकने दूंगी

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: NEET परीक्षा रद्द होने से छात्रों में आक्रोश, पेपर लीक की पूरी Inside Story!