'सुबह देवी की पूजा होती है, रात में रेप होता है' वीर दास के इस कमेंट पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- इसके मुंह काला कर, गधे पर बैठाकर घुमाना चाहिए

मुकेश खन्ना ने हाल में वीर दास के एक कमेंट पर आपत्ति जताई है जिसमें वीर ने भारत के दो चलन के बारे में मजाक किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शक्तिमान को वीर दास पर आया गुस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

पॉपुलर एक्टर मुकेश खन्ना ने स्टैंडअप कॉमीडियन वीर दास पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि मुंह काला कर गधे पर बैठाकर घुमाने वाली बात उन्होंने वीर दास के लिए कही थी. मुकेश खन्ना ने वीर के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की जिसमें वीर ने कहा था कि भारत में दो तरह के भारत हैं सुबह देवी की पूजा होती है और रात को रेप होता है. 

मुकेश खन्ना कहते हैं, मैंने कहा था वीर दास का नाम बदलकर कायर दास रख देना चाहिए. उसने कैनेडी हॉल में कहा था भारत में दो तरह के भारत हैं सुबह देवी की पूजा होती है और रात को रेप होता है. पकड़कर मारना चाहिए उसको. जो मैंने उस वक्त कहा था जो मैंने समय रैना के लिए कहा था वह समय के लिए नहीं कहा था वह मैंने इसके लिए कहा था कि उसे गधे पर बैठा कर, मुंह काला करके उसे देशभर में घुमाओ. विदेश में जाकर ऐसी बातें करते हो. जहां का खाते हो, जहां रहे हो उसके लिए ऐसा बोलते हो. वहां ऐसी बातें करते हो मेरा देश ऐसा है...वैसा है.

वंदे मातरम पर भी बोले मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान बनाए जाने पर भी बात की. उन्होंने कहा वे चाहते हैं कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गान बने क्योंकि इसे सुनने के बाद अपनी मातृभूमि के आगे सिर झुकाने का मन करता है. उन्होंने कहा, वंदे मातरम भी एक ऐसा मुद्दा है जिसे बेवजह तूल दिया गया. मेरी बातों को वायरल कर दिया गया है. वंदे मातरम गाना जो है जिसमें हम मातरम झुक के कहते हैं 'हे मां हम तुम्हारी वंदना करते हैं.' 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने शेयर की पुरानी फोटो, खुद उड़ाया अपना मजाक बोले - 55 साल बीत गए, चेहरे बदल गए और बाल भी चले गए

बता दें कि मुकेश खन्ना एक पॉपुलर हस्ती हैं. उन्होंने ही दूरदर्शन पर शक्तिमान जैसे पॉपुलर सुपर हीरो शो की शुरुआत की थी. वह ना केवल छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर काफी सक्रीय रहे हैं. मुकेश खन्ना के यादगार किरदारों में शक्तिमान, महाभारत के भीष्म पितामाह का किरदार शामिल है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
भारत की वंदना करने में क्‍या आपत्ति... शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला
Topics mentioned in this article
Mukesh Khanna
Mukesh Khanna Age
Vir Das
Mukesh Khanna Controversies
Entertainment