शादी करने जा रहे शक्तिमान? मुकेश खन्ना 67 की उम्र में चढ़ेंगे घोड़ी! बोले- पत्नी किस्मत में लिखी होती है

मुकेश खन्ना सिंगल हैं और हाल में एक इंटरव्यू के दौरान शादी में अपने यकीन और विश्वास के बारे में बात की. मुकेश खन्ना की बात सुन आप भी यही सोच सकते हैं कि उनके लिए भी नए रिश्ते के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी करेंगे शक्तिमान?
Social Media
नई दिल्ली:

Mukesh Khanna Getting Married: मशहूर एक्टर और छोटे पर्दे के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने 67 साल की उम्र में शादी को लेकर अपनी राय शेयर की है. इसके अलावा उन्होंने अफेयर और गर्लफ्रेंड बनाने को लेकर भी अपने विचार शेयर किए. मुकेश सिंगल हैं लेकिन उन्होंने हाल ही में बताया कि शादी किस्मत से तय होती है. पत्नी यूं ही नहीं मिलती. वह किस्मत में लिखी होती है. मुकेश खन्ना ने फिल्मी चर्चा के साथ इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कई लोग सोचते हैं कि अगर कोई शादी नहीं करता तो उसे शादी की संस्था पर भरोसा नहीं है, लेकिन उनकी सोच इसके बिल्कुल उलट है. वे शादी को बहुत पवित्र मानते हैं. उनके मुताबिक शादी दो आत्माओं का मिलन है, जो पिछले जन्मों के कर्मों और प्रारब्ध से जुड़ा होता है.

अफेयर को मर्दानगी नहीं मानते मुकेश

एक्टर ने समाज में प्रचलित धारणा पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मानते हैं कि जितने ज्यादा अफेयर, उतनी ज्यादा मर्दानगी. मुकेश खन्ना ने इस विचार से साफ इनकार किया. उन्होंने बताया कि उनके एक फिल्ममेकर दोस्त का भी यही मानना था, लेकिन वे खुद कभी इस राह पर नहीं चले. उन्होंने जोर देकर कहा कि मर्दानगी साबित करने के लिए कई गर्लफ्रेंड बनाने की जरूरत नहीं है. इसे और कई बेहतर तरीकों से दिखाया जा सकता है. वे महिलाओं का पूरा सम्मान करते हैं और कहते हैं कि शादीशुदा पुरुषों को भी पत्नी के प्रति पूरी वफादारी निभानी चाहिए. उन्होंने डबल स्टैंडर्ड की आलोचना की कि समाज सिर्फ पतिव्रता की बात करता है, लेकिन पत्नीव्रता की नहीं.

यह भी पढ़ें: 11 साल पहले प्रियंका चोपड़ा की वजह से इस हीरो के हाथ से निकली थी बड़ी फिल्म, बोला- मैं आरोप नहीं लगा लेकिन...

Advertisement

प्यार और शादी क्या बोले मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना का मानना है कि सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है. बाकी सब आकर्षण होता है. आजकल लोग आसानी से मूव ऑन कर लेते हैं जिससे प्यार का असली मतलब ही खत्म हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी से ‘आई लव यू' कहते हैं और फिर दूसरी तरफ चले जाते हैं, तो यह सच्चाई नहीं है. शादी के बारे में वे कहते हैं कि यह किस्मत से तय होती है. सही समय पर सही साथी मिलता है. उम्र कोई बाधा नहीं है.

यह भी पढ़ें: गोविंदा का चल रहा था अफेयर, गुस्से में सुनीता आहूजा ने मारी घुटने पर गोली? लाफ्टर शेफ में उगला सच!

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी का 'गर्लफ्रेंड कनेक्शन' क्या है?
Topics mentioned in this article
Mukesh Khanna
Shaktimaan Getting Married At 67 Age
Mukesh Khanna Shaktimaan Getting Married
Mukesh Khanna On Marriage
Mukesh Khanna Wife