67 साल की उम्र में भी अकेले हैं महाभारत के भीष्म पितामाह, देखें मुकेश खन्ना की जवानी के दिनों की 5 तस्वीरें

67 साल की उम्र में भी मुकेश खन्ना की पर्सनैलिटी में एक रौब नजर आता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर की जवानी के दिनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुकेश खन्ना के हैंडसम लुक पर फिदा थी लड़कियां
Social Media
नई दिल्ली:

Mukesh Khanna Young Days Photos: टीवी पर जब भी सुपरहीरो की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है ‘शक्तिमान' और उसके पीछे खड़े शख्स मुकेश खन्ना का. 90 के दशक में इस किरदार ने उन्हें सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक आइकॉन बना दिया था. उनकी पर्सनैलिटी, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी लोगों के जहन में ताजा है. मुकेश खन्ना हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं और यही अंदाज तब भी देखने को मिला जब ‘शक्तिमान' के रीबूट पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी. रणवीर सिंह को लेकर दिया गया उनका बयान विवादों में भी रहा जिसमें उन्होंने उनकी कास्टिंग पर आपत्ति जताई थी. उनकी यही सोच और अलग पहचान उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है और अब उसी करिश्मे की झलक उनकी पुरानी तस्वीरों में भी साफ नजर आती है. तो चलिए देखते हैं टीवी के ‘शक्तिमान' के यंग दिनों की तस्वीरें.

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. दिल्ली के थिएटर से शुरुआत करने वाले खन्ना (Mukesh Khanna)ने लंबे समय तक छोटे-छोटे रोल किए और रिजेक्शन झेले, लेकिन अपनी दमदार आवाज, ठहराव और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में जगह बनाई. उनका अनुशासन और क्लासिकल एक्टिंग स्टाइल ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना.

80 और 90 के दशक में उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी मजबूत पकड़ बनाई. महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार हो या फिर ‘शक्तिमान', दोनों ही रोल्स ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. खासकर ‘शक्तिमान' ने उन्हें बच्चों का सुपरहीरो बना दिया जहां उनकी सादगी, नैतिकता और दमदार पर्सनैलिटी ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा.

मुकेश खन्ना हमेशा से अपने बेबाक और बिना लाग-लपेट वाले बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, नए एक्टर्स और बदलती सोच पर वह खुलकर अपनी राय रखते हैं जिसकी वजह से कई बार वह विवादों में भी घिर जाते हैं. उनका मानना है कि कलाकार को अपनी इमेज और मूल्यों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए और यही बात उन्हें अलग बनाती है.

Advertisement

यही बेबाकी तब भी देखने को मिली जब ‘शक्तिमान' के रीबूट को लेकर उनका नाम चर्चा में आया. रणवीर सिंह को इस किरदार में कास्ट करने की खबरों पर उन्होंने साफ कहा कि ये रोल हर किसी के बस की बात नहीं है और इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. कई लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया तो कई ने इसे विवादित भी बताया.

इन सबके बीच उनकी जवानी के दिनों की तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती रहती हैं, जिनमें उनका डैशिंग लुक और मजबूत व्यक्तित्व साफ नजर आता है. इन फोटोज को देखकर फैंस कहते हैं कि अपने दौर में उनका लुक इतना दमदार था कि वो किसी भी मामले में आज के स्टार्स, यहां तक कि रणवीर सिंह से भी कम नहीं लगते थे. उनकी यही अलग पहचान और आत्मविश्वास उन्हें आज भी खास बनाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोविंदा का चल रहा था अफेयर, गुस्से में सुनीता आहूजा ने मारी घुटने पर गोली? लाफ्टर शेफ में उगला सच!

Featured Video Of The Day
बंगाल के फाल्टा उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी और टीएमसी में कौन है आगे?
Topics mentioned in this article