वो हॉरर फिल्म, जिसे देखते हुए जपेंगे राम नाम, 1 घंटा 51 मिनट तक भूल जाएंगे सब कुछ, दम नहीं तो रहें दूर

आप भी हॉरर के शौकीन हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘मडबोर्न' फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी

हॉरर एक ऐसा जौनर है जिसकी फिल्में हमेशा ही पसंद की जाती हैं. चाहे जो भी दौर हो भूतिया फिल्मों का हमेशा एक दर्शक वर्ग रहा है. आज ओटीटी के जमाने में तो अलग-अलग भाषाओं में और अलग-अलग देशों का कंटेंट उपलब्ध है. आप भी हॉरर के शौकीन हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म आपको बहुत ज्यादा डराएगी और सोचने पर भी मजबूर कर देगी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो एक चाइनीज मूवी है, जिसका नाम है ‘मडबोर्न'. फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म को शिएह मेंग-जू ने डायरेक्ट किया है, जिनकी इस फिल्म के लिए काफी तारीफ भी हुई.

क्या है फिल्म की कहानी

शिएह मेंग-जू की ये फिल्म एक ऐसे कपल पर आधारित है जो अपने घर में मिट्टी की एक गुड़िया लाने के बाद खुद को कई खतरनाक हालात में फंसा हुआ पाते हैं. फिल्म का हीरो सू-चुआन, एक वीडियो गेम कंपनी में काम करता है जो अपने गेम्स में बैकग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए असल जगहों को स्कैन करता है. वहीं उसकी पत्नी मु-हुआ, प्रेग्नेंट है और पारंपरिक चीजों को ठीक करती है. वह अपने घर एक मिट्टी की गुड़िया लाते हैं. शुरू में एक तोहफा लगता है, वह जल्दी ही एक बुरे सपने में बदल जाता है, क्योंकि हैरानी की बात नहीं है गुड़िया के आने के बाद घर में अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती है. गेम डेवलपर की पत्नी मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार हो जाती है और ये सब इतना अधिक डरावना होता है कि देखने वालों की आत्मा तक कांप जाती है.

क्या है खास?

यह फिल्म दूसरी कई हॉन्टेड-डॉल कहानियों से इसलिए अलग है क्योंकि इसमें असली और वर्चुअल दुनिया के बीच “स्पिरिचुअल” कनेक्शन है. एक खास पॉइंट पर, ये दोनों दुनियाएं अचानक एक-दूसरे से मिलने लगती हैं. इसमें लगातार जंप स्केयर्स भी जोड़ दें, जो असली दुनिया और गेम दोनों में होते हैं और फिल्म एक जानी-पहचानी कहानी के अंदर कुछ खास एंगल दिखाने में कामयाब हो जाती है.

कितनी की कमाई?

यह फिल्म करीब दस करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. मूवी लोगों को पसंद आई और अच्छी कमाई भी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने लगभग 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. सिनेमाघरों के बाद इसे नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया गया. नेटफ्लिक्स पर फिल्म हिंदी सबटाइटल के साथ मौजूद है. अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो एक बार इस मूवी को जरूर देंखें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायणम् की तारीफ करने के बाद दीपिका चिखलिया ने बदले सुर, बोलीं- '4000 करोड़ की फिल्म फिर भी...'

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Exit Poll के आंकड़ों पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान