मृणाल ठाकुर के एक्स को थी ऋतिक रोशन से जलन, फिट होने के लिए घटाया 17 किलो वजन

धनुष संग डेटिंग की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन से जलता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धनुष संग डेटिंग रूमर्स के बीच मृणाल ठाकुर ने खोला एक्स बॉयफ्रेंड का राज

‘सीता रमम' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर पिछले कुछ वक्त अलग-अलग वजहों के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कुछ दिन पहले मृणाल को लेकर खबरें थीं कि वो साउथ के सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं, हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज कर दिया. अब एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने शहर में' को प्रमोट कर रही हैं जिसमें वो सिद्धार्थ चतुर्वेदी संग नजर आने वाली हैं. प्रमोशन करने के दौरान एक्ट्रेस रौनक रजानी के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देने पहुंचीं जहां उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया.

ये भी पढ़ें: मां के लिए झुका सुपरस्टार, गोविंदा ने पैर धोकर पिया पानी, भांजे ने सुनाया भावुक कर देने वाला किस्सा

ऋतिक रोशन को देखकर होते थे इन्सिक्योर

रौनक से बात करते हुए मृणाल ने बताया कि जब वो ऋतिक रोशन के साथ ‘सुपर 30' में काम कर रही थीं उस वक्त उनके ब्वॉयफ्रेंड को एक्टर से इनसिक्योरिटी होती थी. एक्ट्रेस ने बताया, ‘तो ये लड़का, जो स्कैंडिनेवियन (यूरोपियन देश) था उसे लगा कि मैं अच्छे दिखने वाले लड़कों के साथ घूम रही हूं और शूटिंग कर रही हूं, जैसे ऋतिक रोशन. तो उसने वर्कआउट करना शुरू कर दिया और लगभग 15-17 kg वजन कम कर लिया और मसल्स बना लिए. ये सब मुझे बाद में पता चला, क्योंकि एक समय ऐसा आया जब उसने वर्कआउट करना बंद कर दिया और खाना शुरू कर दिया तब उसका 20 kg वजन बढ़ गया. मुझे लगा ये क्या हो रहा है? तब उसने मुझसे कहा, 'मैं थक गया हूं, बराबरी करते-करते'.

मृणाल ने आगे साफ किया कि ये फैसला कभी भी उनका नहीं था, उन्होंने कहा, ‘मैंने उससे कभी भी वजन कम करने के लिए नहीं कहा, लेकिन ये उसकी इनसिक्योरिटी थी कि मैं इतने अच्छे दिखने वाले लड़कों के साथ घूम रही थी.' एक्ट्रेस ने ये भी कुबूल किया कि रिलेशनशिप में वो भी इन्सिक्योर हो जाती हैं, लेकिन वो उस शख्स से जाकर बात कर लेती हैं बजाय गलतफहमी बढ़ाने के.

कब रिलीज हो रही है ‘दो दीवाने शहर में'

आपको बता दें कि ‘सुपर 30' 2019 में रिलीज हुई थी इस फिल्म से मृणाल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बात करें एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म की तो ‘दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को रिलीज हो रही है.

Featured Video Of The Day
एक स्कूटी पर इतने बच्चे? गाजियाबाद का VIDEO देख लोग हैरान