Monalisa ने कहा ‘राधा ने तो नहीं पूछा था कान्हा तू मुसलमान है या हिंदू? लोग बोले- समय ही बताएगा क्या सही क्या गलत

मोनालिसा महाकुंभ से वायरल हुईं, उसके बाद फिल्म मिली लेकिन फरहान से शादी के बाद उनकी जिंदगी में जैसे तूफान ही आ गया है. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जदिस पर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Monalisa के वीडियो ने मचाया तहलका
नई दिल्ली:

महाकुंभ में वायरल होकर अचानक सुर्खियों में आई मोनालिसा (Monalisa) की जिंदगी शुरू से ही किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही है. कुंभ से मिली पहचान ने उन्हें रातों-रात पॉपुलर बना दिया और देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर छा गईं. लेकिन इस पॉपुलैरिटी के साथ उनकी जिंदगी में विवादों की भी एंट्री हो गई. पहले शादी को लेकर हंगामा मचा, फिर डायरेक्टर पर लगाए गए आरोपों ने मामला गरमा दिया और अब राधा कृष्ण को लेकर दिया गया उनका ताजा बयान तो जैसे सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर चुका है. हालात ऐसे हैं कि मोनालिसा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं और हर नया मामला उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन बना दे रहा है.

क्या है वो बयान जिसने मचाया तूफान

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मोनालिसा कहती नजर आ रही है कि प्यार भारत में पहली बार नहीं हुआ है, सभी प्यार करते हैं. जब राधा कृष्ण को प्यार हुआ तो राधा ने कृष्ण से ये थोड़े ना पूछा था कि कान्हा आप हिंदू हो या मुस्लिम. उन्होंने आगे कहा कि मैंने फरमान के दिल से प्यार किया है, अगर उस दिन फरमान नहीं होते तो मैं सुसाइड कर लेती. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. उनके इस बयान को लेकर कई लोग ये मान रहे हैं कि उन्होंने कान्हा को मुस्लिम से जोड़ने की कोशिश की है, जिस पर अब जमकर विवाद हो रहा है.

कुंभ से मिली पहचान, अब बना प्रेशर

मोनालिसा को असली पहचान महाकुंभ से मिली थी, जहां उनके वीडियो ने उन्हें रातों-रात वायरल कर दिया. धीरे-धीरे वो सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं. लेकिन अब यही पॉपुलैरिटी उनके हर कदम को सुर्खियों में ला रही है और हर बयान बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है.

Advertisement

फरमान से शादी के बाद शुरू हुआ बवाल

फरमान खान से शादी के बाद से ही मोनालिसा लगातार विवादों में घिरी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया, उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठे और अब तो उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं.

डायरेक्टर और परिवार पर आरोपों से बढ़ा ड्रामा

इस पूरे विवाद में एक नया ट्विस्ट तब आया जब मोनालिसा ने एक फिल्म निर्देशक पर गंभीर आरोप लगा दिए. इतना ही नहीं, उनके परिवार के साथ भी मतभेद सामने आए और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कड़े कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'राधा कृष्ण की तुलना मत कर, समझी तू.' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'हमारे देवी देवताओं को बीच में मत ला.' हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो थोड़ा अलग नजरिए से देख रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'समय ही बताएगा क्या सही क्या गलत, कुछ सालों में सब साफ हो जाएगा.' कुल मिलाकर ये मामला अब इंटरनेट पर जबरदस्त बहस का मुद्दा बन चुका है और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं.

Featured Video Of The Day
वक्फ विवाद पर गरमाई बहस! शिवम त्यागी vs मुस्लिम स्कॉलर
Topics mentioned in this article
Monalisa
Monalisa Viral Video
Sanoj Mishra
Mahakumbh Viral Girl