मोनालिसा ने फरमान से शादी के बाद कबूल किया इस्लाम? जानें क्या है महाकुंभ वायरल गर्ल की इस शादी का सच

मोनालिसा की शादी के बाद से हर तरफ अलग-अलग दावे किए जा रहे थे. उनकी शादी को लव जिहाद वाला एंगल भी दिया जा रहा था. इस पर मोना और उनके पति फरमान ने अपनी बात रखी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मोनालिसा ने शादी के बाद किया धर्म परिवर्तन?
Social Media
नई दिल्ली:

मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद हर किसी का यही सवाल था कि क्या मोना ने फरमान से शादी के बाद धर्म बदला? ऐसा इसलिए क्योंकि अमूमन यही सुनने में आता है कि इस तरह की शादियों में लोग धर्म बदलकर एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाते हैं. बस इसी के चलते मोनालिसा की शादी के बाद भी यही सवाल उठे हालांकि मोनालिसा के केस में ऐसा नहीं हुआ. ये बात खुद मोना और फरमान ने अपनी शादी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ की है. 

यह भी पढ़ें: कौन है महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति, जिन्हें 6 महीने डेट करके 18 की उम्र में की शादी

धर्म बदलने को लेकर क्या बोलीं मोनालिसा?

मोनालिसा और फरमान ने साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सभी सवालों के जवाब दिए. फरमान ने कहा, ऐसा कुछ भी नहीं है. सभी धर्म बराबर होते हैं. मोनालिसा अपने धर्म में रहेंगी और मैं अपने धर्म में रहूंगा. लेकिन हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. मैं मंदिर में भी जाता हूं, मस्जिद में भी जाता हूं. मैं पूजा भी करता हूं, मैं सबकुछ करता हूं. मेरे लिए सब बराबर हैं क्योंकि मैं भी एक आर्टिस्ट हूं ये भी एक आर्टिस्ट हैं. हम हर धर्म का सम्मान करते हैं.

लव जिहाद पर क्या बोले फरमान?

लव जिहाद पर बोलते हुए फरमान ने कहा कि ये सब जो रहा जा रहा है कि लव जिहाद है. ऐसा कुछ भी नहीं है. सब धर्म बराबर हैं. मोनालिसा अपने हिंदू धर्म में रहेंगी और मैं अपने धर्म में. बता दें कि मोना और फरमान की शादी में हिंदू धर्म के हिसाब से हुई है. इससे साफ है कि धर्म परिवर्तन जैसी कोई चीज इस शादी को लेकर नहीं हुई है. फरमान और मोना ने शादी के बाद बढ़ते विवाद को शांत करवाने के लिए इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोनालिसा के माता-पिता जिस लड़के से करवा रहे थे शादी वो रिश्ते में था महाकुंभ वायरल गर्ल का भाई, वीडियो में सुनाई पूरी आपबीती 

Advertisement
Featured Video Of The Day
BIG BREAKING | Bahrain में Iran का हमला, बड़े धमाके में तेल रिफाइनरी को पहुंचा भारी नुकसान