महाकुंभ की मोनालिसा की फिल्म का आया टीजर, हाथ में मशाल लिए आई नजर, ली है इतनी फीस

महाकुंभ में माला बेचकर फेमस हुईं मोनालिसा की अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में जातिवाद का मुद्दा उठाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मोनालिसा की फिल्म की पहली झलक आई सामने
नई दिल्ली:

प्रयागराज महाकुंभ से रातों रात इंटरनेट संसेशन बनीं मोनालिसा ने अब फिल्मी दुनिया में दस्तक दे दी है. मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया जिसमें एक्ट्रेस एक सीधी सादी गांव की छोरी के रूप में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी मणिपुर में जितावाद मुद्दे पर रौशनी डाल रही है. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी रिवील नहीं की गई है. फिलहाल इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. आप भी देखें.

जातिवाद की आग में जलता मणिपुर

ट्रेलर की शुरुआत ही मोनिलास के शॉट के साथ होती है जिसमें उनके बारे में बताया है. ‘मणिपुर की सबसे अकेली लड़की मोनालिसा...उसे नहीं पता उसकी जिंदगी में एक नया तूफान आने वाला है. उसके दोस्त हैं कुछ जानवर, पेड़, तितलियां और उसका बनाया हुआ पिल्लू'. ट्रेलर में दिखाया गया कि ईसाइयों का एक ग्रुप है जो पूरे शहर में आदियावासियों को अलग-अलग तरह का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहा है जिस वजह से पूरे शहर में खून खराबा मचा हुआ और आगजनी फैली है. इसी बीच मोनालिसा को भी बदमाशों से लड़ते हुए दिखाया है. हालांकि पूरे ट्रेलर में उनका सिर्फ एक ही डायलॉग है.

ये भी पढ़ें- मोनालिसा का गाना हुआ हिट, तोड़े बड़ी-बड़ी हीरोइनों के रिकॉर्ड, दिल जानिया को रिलीज होते ही मिले इतने व्यूज

Advertisement

ट्रेलर के अंत में फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा दर्शकों से उनकी फिल्म को प्यार देने की अपील कर रहे हैं. सनोज कहते हैं ये मोनालिसका की वही फिल्म है जिसको बनाने से रोकने के लिए मुझे झूठे एक केस में जेल भिजवाया था. जेल में ही मैंने इस फिल्म की कहानी को लिखा है और अब आपके सामने ला रहा हूं मुझे सिर्फ महादेव और आपका साथ चाहिए'.

फिल्म के लिए कितना चार्ज कर रही हैं मोनालिसा

कभी मेलों और महाकुंभ में माला बेच-बेचकर पैसे कमाने वाली मोनालिसा एक झटके में लखपति हो गई हैं. इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक मोनालिसा फिल्म के लिए 21 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं. उन्होंने जब फिल्म साइन की थी 1 लाख का पेमेंट उन्हें तभी मिल गया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Monalisa Photo: मोनालिसा की पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग शुरू, निभाएंगी ये दमदार किरदार

Featured Video Of The Day
Iran-America बातचीत फेल!Islamabad में क्यों बिगड़ी बात? | US-Iran Talks Fail
Topics mentioned in this article