अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की मुश्किल बढ़ाने आ रही मोहनलाल की फिल्म, IMDB रेटिंग 8.1, मिल चुके दो नेशनल अवॉर्ड

इन दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर सुर्खियों में है. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे खूब प्यार मिल रहा है. दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी अच्छी-खासी कर रही है. लेकिन अजय देवगन की इस फिल्म को टक्कर देने के लिए मोहनलाल की मूवी आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अजय देवगन की दृश्यम को टक्कर देने आ रही मोहनलाल की मूवी
NDTV

इन दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर सुर्खियों में है. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे खूब प्यार मिल रहा है. दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी अच्छी-खासी कर रही है. बॉलीवुड में दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत इसी नाम से मोहनलाल की मलयालम फिल्म से हुई थी. इसकी रीमेक कर अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर छा गए. हालांकि दृश्यम 3 की कहानी मलयालम फिल्म से अलग है. लेकिन अब मोहनलाल बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की मुश्किलें बढ़ाने आ रहे हैं. 

8 अक्टूबर को रिलीज होगी मोहनलाल की फिल्म

दरअसल मोहनलाल की कल्ट-क्लासिक मलयालम फिल्म थेनमाविन कोम्बाथु 8 अक्टूबर को थिएटरों में वापस आ रही है. 1994 में रिलीज हुई यह फिल्म अब 4K डिजिटल रेस्टोरेशन के साथ बड़ी स्क्रीन पर दोबारा दिखाई जाएगी. रिलीज से पहले मोहनलाल ने खुद इस फिल्म को प्रियदर्शन के साथ किए गए अपने कामों में सबसे खास बताया है.

फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में मोहनलाल ने कहा, 'प्रियदर्शन के साथ जितनी फिल्में मैंने की हैं, उनमें थेनमाविन कोम्बाथु मेरी सबसे पसंदीदा है.' उन्होंने आगे बताया कि फिल्म के किरदार और यादगार पल आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं. मोहनलाल ने कहा, 'जो लोग मणिक्यन और कार्थुम्बी से प्यार करते हैं, उनके लिए 32 साल बाद यह फिल्म दोबारा आ रही है. इसके खूबसूरत दृश्य, यादगार गाने और कई हंसी-मजाक भरे पल आज भी दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. फिल्म 8 अक्टूबर को दोबारा रिलीज हो रही है.'

रेस्टोरेशन टीम ने शुरू किया काम

रिपोर्ट के अनुसार, रेस्टोरेशन टीम ने मूल 35 एमएम नेगेटिव से काम शुरू किया. पहले इसे 4K स्कैन किया गया और फिर सुपर 4K में बेहतर बनाया गया. तकनीकी अपग्रेड के बावजूद टीम ने फिल्म के मूल विजुअल कैरेक्टर को बरकरार रखा है.

Advertisement

थेनमाविन कोम्बाथु में मोहनलाल, शोभना और नेदुमुडि वेणु मुख्य भूमिका में हैं. साथ में श्रीनिवासन, कुतिरावट्टम पप्पू, सुकुमारी और कवियूर पोनम्मा भी हैं. कहानी एक प्रेम त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूमती है. मोहनलाल मणिक्यन का किरदार निभाते हैं, नेदुमुडि वेणु उनके मालिक और बड़े भाई जैसे श्रीकृष्णन हैं, जबकि शोभना गांव की कलाकार कार्थुम्बी का रोल करती हैं.

यह फिल्म उस समय बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. इसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन मिले थे. इसके अलावा पांच केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिले थे.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
CEC के खिलाफ विरोध मार्च: INDIA ब्लॉक की ECI दफ्तर की ओर कूच
Topics mentioned in this article
Mohanlal
Thenmavin Kombath
Drishyam 3
Ajay Devgn
Drishyam 3 Ajay Devgn