Mithun Chakraborty 2 Marriages: मिथुन चक्रवर्ती की दो शादियां, हेलेना ल्यूक के साथ सिर्फ 4 महीने चली थी शादी

Mithun Chakraborty Two Marriages: मिथुन चक्रवर्ती की शादी दो बार हुई है. शायद आप उनकी दूसरी पत्नी का नाम जानते होंगे, लेकिन पहली पत्नी कौन थी, आइए हम आपको बताते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mithun Chakraborty 2 Marriages: मिथुन चक्रवर्ती ने की दो शादियां, जानते हैं पहली पत्नी कौन थी?
नई दिल्ली:

Mithun Chakraborty Two Marriages: बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चाओं का विषय रहा है. उनकी दूसरी पत्नी योगिता बाली है यह तो हर कोई जानता है. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी कौन है, इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे. क्या आप जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी कौन थी? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि मिथुन की पहली पत्नी कौन थी और किस वजह से डिस्को डांसर की उनके साथ नहीं बन पाई थी. मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 1949 में कोलकाता में हुआ. उन्होंने 1970 के दशक में फिल्मों में एंट्री की और मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से नेशनल अवॉर्ड जीता. लेकिन असली स्टारडम 'डिस्को डांसर' (1982) से मिला. उनके करियर के साथ-साथ उनका व्यक्तिगत जीवन भी उतार-चढ़ाव भरा रहा. आइए डालते हैं एक नजर.

पहली शादी: हेलेना ल्यूक के साथ छोटा सा सफर

1979 में मिथुन ने मॉडल और अभिनेत्री हेलेना ल्यूक से शादी की. दोनों की मुलाकात फिल्मी सर्कल में हुई थी. हेलेना ग्लैमरस लुक्स वाली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने 'जुदाई' और 'आप के दीवाने' जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन यह शादी सिर्फ चार महीने ही चली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलेना को रिश्ता टिकता हुआ नहीं दिखा और दोनों अलग हो गए. बाद में हेलेना न्यूयॉर्क चली गईं और फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करने लगीं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मिथुन की योगीता बाली से बढ़ती करीबी रिश्ता टूटने की वजह बनी. हेलेना का 3 नवंबर 2024 को निधन हो गया था.

दूसरी शादी: योगिता बाली के साथ लंबा सफर

हेलेना से अलग होने के तुरंत बाद 1979 में ही मिथुन ने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली. योगिता उस समय किशोर कुमार की पूर्व पत्नी थीं. यह जोड़ी आज भी साथ है और उनके चार बच्चे हैं, मिमोह, उशासी, उशमे और दिशानी. योगिता ने मिथुन के जीवन की कई उथल-पुथल को संभाला, खासकर 1980 के दशक में आई श्रीदेवी के साथ संबंधों की अफवाहों को.

Advertisement

2026 में मिथुन

अभी 2026 में मिथुन चक्रवर्ती राजनीति में सक्रिय हैं. भाजपा नेता के तौर पर वे पश्चिम बंगाल चुनावों में काफी एक्टिव रहे. मिथुन की फिल्मों की बात करें तो इसमें प्यार झुकता नहीं, डिस्को डांसर, प्यार का मंदिर, जाल, दलाल और प्रेम प्रतिज्ञा के नाम आते हैं.

Featured Video Of The Day
डील, दोस्‍ती और क्रिकेट: मेलबर्न ग्राउंड पर PM मोदी, लॉन्च किया ऐतिहासिक 'स्पोर्ट्स रोडमैप'
Topics mentioned in this article
Mithun Chakraborty
Mithun Chakraborty Two Marriages
Mithun Chakraborty Wife