मिर्जापुर: द मूवी का अल्टीमेट भौकाल, टीजर रिलीज होते ही यूट्यूब पर बना नंबर 1

मिर्जापुर द मूवी के टीजर में हाई-ऑक्टेन मोमेंट्स और यादगार डायलॉग्स भरे हैं और इन्होंने इंटरनेट पर एक बड़ा भौकाल मचा दिया है. फैंस सोशल मीडिया पर जो तारीफें कर रहे हैं उससे साफ है कि सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूट्यूब पर छाया मिर्जापुर द मूवी का टीजर
Social Media
नई दिल्ली:

महीनों के इंतजार के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स ने आखिरकार एक धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है, जो फैंस को इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी के बड़े पर्दे वाले अडैप्टेशन की पहली झलक दिखाता है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा को उनके फैंस के पसंदीदा किरदारों में वापस लाते हुए, यह टीजर एक लार्जर-देन-लाइफ सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जिसमें वही कड़क एक्शन, इंटेंस ड्रामा और दमदार स्टोरीटेलिंग बरकरार है जिसने 'मिर्जापुर' को एक कल्चरल फेनोमेना बना दिया था.

हाई-ऑक्टेन मोमेंट्स और यादगार डायलॉग्स से भरपूर इस टीजर ने इंटरनेट पर एक बड़ा भौकाल मचा दिया है और फैंस सोशल मीडिया पर तारीफों और एक्साइटमेंट की बाढ़ ला रहे हैं. इस जबरदस्त रिस्पॉन्स को दिखाते हुए मेकर्स ने खुलासा किया है कि यह टीजर यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया है, जो यह साबित करता है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' के लिए उत्सुकता अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है.

इस खबर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “यूट्यूब पर #1 पर ट्रेंड कर रहा है #MirzapurTheMovie का टीजर! ये भी ठीक है. देखिए #MirzapurTheMovie सिर्फ सिनेमाघरों में 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में”

Advertisement

इस स्टारकास्ट को और बड़ा बनाते हुए, फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान शामिल हैं, जो मिर्जापुर की दुनिया से एक महा-रोमांचक और अनसुना चैप्टर पर्दे पर लाने के लिए साथ आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गोविंदा पर सुनीता आहूजा ने चलाई थी गोली! लॉकअप सीजन-2 के पहले एपिसोड में बताया क्या कहा गया और क्या था सच

Advertisement

'मिर्जापुर: द मूवी' को एमेजॉन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है. गुरमीत सिंह के डायरेक्शन और पुनीत कृष्णा की राइटिंग में बनी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी इसके को-प्रोड्यूसर हैं. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है. इस भौकाल को और भी बड़े ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए, 'मिर्जापुर: द मूवी' को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
कुशीनगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्‍कर, एक ही पर‍िवार के तीन सदस्‍यों की दर्दनाक मौत
Topics mentioned in this article
Mirzapur : The Movie
Jeetendra
Pankaj Tripathi
Entertainment
Bollywood