8 minutes ago
नई दिल्ली:

'मिर्जापुर द मूवी' के टीजर का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, और भौकाल अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा हो चुका है. 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर आ गया है, जिसने साल के सबसे मोस्ट-अवेडेट सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक की पहली झलक दिखा दी है. पहली बार, मिर्जापुर की आइकॉनिक दुनिया ओटीटी से थिएटर्स का रुख कर रही है, जो अपने सिग्नेचर इंटेंसिटी, दमदार स्टोरीटेलिंग और बड़े पैमाने के साथ सिनेमाघरों में आ रही है. 2018 में सीजन 1 से शुरू हुई टाइमलाइन से जुड़े रहते हुए, यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई एक कमाल की अनसुनी कहानी के साथ इस सागा को और आगे बढ़ाती है. 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म, फैन्स की इस पसंदीदा फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नए थिएट्रिकल अवतार में पेश करने का वादा करती है.

'मिर्जापुर द मूवी' का ​यह टीजर अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के साथ दर्शकों का मिर्जापुर की दुनिया में वापस स्वागत करता है, वहीं जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' के रोल में कदम रख रहे हैं, जिससे फैन्स का यह फेवरेट किरदार स्क्रीन पर वापस लौट आया है. इस सागा में रवि किशन भी शामिल हो रहे हैं, जिनकी दमदार नई प्रेजेंस मिर्जापुर यूनिवर्स में एक और दिलचस्प एंगल जोड़ती है. 

पूर्वांचल की गलियों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तानों तक, यह सागा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा रूप ले रहा है, जो अपनी इस ग्रिपिंग दुनिया और लार्जर-देन-लाइफ स्टोरीटेलिंग को हर रीजन के सिनेमाघरों में लेकर आ रहा है. इस भौकाल को और भी बड़े ऑडियंस तक पहुँचाने के लिए, 'मिर्जापुर: द मूवी' को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

Mirzapur The Movie Teaser | मिर्जापुर द मूवी टीजर 

Jun 25, 2026 11:22 (IST)

Mirzapur Teaser Release Live: दो भाषाओं में रिलीज होगी 'मिर्जापुर द मूवी'

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की 'मिर्जापुर द मूवी' को सिर्फ हिंदी में रिलीज नहीं किया जाएगा. फिल्म को तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है. इस तरह फिल्म की रेंज को पहले से ज्यादा बढ़ाया गया है.

Jun 25, 2026 10:47 (IST)

Mirzapur The Movie first look Live: मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट, इन दो सितारों की हो रही एंट्री

Mirzapur, The Movie Teaser Release Live: मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट और बड़ी हो गई है. इसमें अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान शामिल हैं. फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु के साथ ही पंचायत वाले जितेंद्र कुमार की एंट्री हो रही है. इसमें रवि किशन भी शामिल हो रहे हैं.

Jun 25, 2026 10:41 (IST)

Mirzapur Teaser Release Live: भारत ही नहीं इस एशियाई देश में भी खूब पॉपुलर है मिर्जापुर

मिर्जापुर वेब सीरीज की लोकप्रियता इस बात से भी लगाई जा सकती है कि इसे जितना भारत में पसंद किया गया उससे ज्यादा प्यार विदेश से भी मिला. ये बांग्लादेश में ना सिर्फ खूब देखी गई बल्कि काफी पॉपुलर भी रही.

Jun 25, 2026 10:26 (IST)

Mirzapur The Movie first look Live: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का मिर्जापुर में कौन है फेवरिट कैरेक्टर?

मिर्जापुर वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. अब फिल्म आ रही है तो हम आपको बता देते हैं कि वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया तो अली फजल ने गुड्डू पंडित का. जब इनसे पूछा गया कि उनका सीरीज में फेवरिट कैरेक्टर कौन है तो उनका जवाब बेहद मजेदार था. उनका जवाब था बीना त्रिपाठी. बीना का किरदार रसिका दुग्गल ने निभाया है.

Advertisement
Jun 25, 2026 10:21 (IST)

Mirzapur Teaser Release Live: मिर्जापुर एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने बताया कैसी होगी फिल्म?

मिर्जापुर सीरीज में कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल ने कुछ समय पहले हिंट दिया था कि फिल्म किस तरह की हो सकती है. ​जब उनसे मिर्जापुर: द मूवी के बारे में पूछा गया कि "क्या आप हमें एक हिंट दे सकती हैं कि यह फिल्म कैसी होगी?' तो रसिका दुगल ने जवाब दिया, 'फिल्म में स्केल है. इसमें वो बारीकियां भी हैं जो सीरीज में थीं, लेकिन साथ ही इसमें बड़े पर्दे के सिनेमा का स्केल भी है.'

Jun 25, 2026 10:17 (IST)

Mirzapur, The Movie Teaser Release Live: मिर्जापुर द मूवी के टीजर से पहले रीकैप

'मिर्जापुर: द मूवी' के टीजर से पहले मेकर्स ने एक स्पेशल रीकैप वीडियो शेयर किया था. इसमें उस धमाकेदार पहले सीजन की यादें ताजा की गई हैं जिसने दर्शकों को मिर्जापुर की बेखौफ दुनिया से रूबरू कराया था और भारत की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी जगह पक्की की थी. सीजन 1 का यह रीकैप इस बात का पहला इशारा भी है कि कुछ बहुत ही एक्साइटिंग होने वाला है, जिससे हिंट मिलता है कि फैंस को इस हफ्ते मिर्जापुर की दुनिया से एक बड़ा अपडेट मिल सकता है. ​जबरदस्त एक्शन, रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट्स और आइकॉनिक दुश्मनी से भरपूर, यह रीकैप मिर्जापुर की दुनिया को दोबारा सामने लाता है; यह कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया की याद दिलाता है और फैंस को बताता है कि क्यों सीजन 1 देश के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले और पसंदीदा शोज़ में से एक बन गया था.

Topics mentioned in this article
Mirzapur
Mirzapur The Movie
Mirzapur News
Entertainment