मिर्जापुर: द मूवी रिलीज होने में 5 दिन बाकी, सेंसर बोर्ड से मिला ये सर्टिफिकेट, जानें कितने घंटे की होगी फिल्म

मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसे सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिर्जापुर द मूवी को मिला ए सर्टिफिकेट
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर पर बनीं फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी' भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है और हर गुजरते दिन के साथ इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है. भारत की सबसे बड़ी OTT फ्रेंचाइजी के बड़े पर्दे पर आने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और अब ‘मिर्जापुर' की आइकॉनिक और लोगों की पसंदीदा दुनिया पहली बार सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. फिल्म रिलीज होने में 5 दिन बचे हैं, जिससे पहले फिल्म को CBFC से ‘A' सर्टिफिकेट मिल गया है. 

इतनी उम्र के लोग देख पाएंगे मिर्जापुर द मूवी

‘मिर्जापुर: द मूवी' जैसे-जैसे अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, इसे लेकर एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म ने सेंसर प्रोसेस क्लियर कर लिया है और इसे CBFC से ‘A' सर्टिफिकेट मिला है. इसे 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग देख सकते हैं.  

मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें- 'ए बिहारी, पिछले गेट से चढ़ो' समय रैना के प्रवासियों पर मजाक विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी, सुनाया दिल्ली का किस्सा 

कितने मिनट की होगी मिर्जापुर द मूवी

197 मिनट यानी 3 घंटे 17 मिनट के रनटाइम के साथ मेकर्स एक दमदार और बेबाक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में कई किरदार वापसी करते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है. वहीं फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. 

Advertisement

मिर्जापुर द मूवी के बारे में 

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना), जितेंद्र कुमार (बबलू), विक्रांत मेसी (गुड्डू का भाई), श्वेता त्रिपाठी (गोलू) अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- सुभाष घई के साथ सलमान खान ने की थी हाथापाई, पिता सलीम खान ने मंगवाई थी बेटे से माफी, डायरेक्टर  ने किया खुलासा

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल में जिस ग्लेशियर ने मचाई तबाही उसके टूटने का वीडियो आया सामने!
Topics mentioned in this article
Mirzapur The Movie
Bollywood
Mirzapur The Movie Release Date