गुड्डू पंडित और कालीन भैया का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिन में 50 करोड़ पार हुई मिर्जापुर द मूवी

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले ही दिन अपना दम दिखाने के बाद दूसरे दिन ब्लॉकबस्टर सैटरडे कलेक्शन हासिल किया है, जिसके चलते फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा दो दिन में हासिल कर लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2 मिर्जापुर द मूवी की दो दिन की कमाई
नई दिल्ली:

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर पर बनीं फिल्म मिर्जापुर: द मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली ही नहीं बल्कि सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी, जिसने अपने दमदार ट्रेलर रिलीज के बाद से ही गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया यानी अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया. वहीं मिक्स रिव्यू मिलने के बाद सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होते ही मिर्जापुर द मूवी ने बंपर ओपनिंग अपने नाम की. लेकिन यह जलवा केवल पहले दिन तक सीमित नहीं था बल्कि दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म ने चमत्कार किया और 50 करोड़ पार की कमाई अपने नाम कर ली है. आइए आपको बताते हैं मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2. 

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 30.75 करोड़ का कलेक्शन हिंदी में हासिल किया है. जबकि तेलुगू में फिल्म ने 25 लाख रुपए कमाए हैं. इसके बाद भारत में 56.75 करोड़ नेट कलेक्शन, 68.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 78.45 करोड़ कमाई हो गई है. हालांकि फिल्म 250 करोड़ का बताया जा रहा है, जिससे मिर्जापुर अभी बहुत दूर है. 

Featured Video Of The Day
कीया सिल्वर जीतकर वायरल, लेकिन 4 गोल्ड जीतकर भी गुमनाम रह गईं मधुरा
Topics mentioned in this article
Mirzapur The Movie
Mirzapur The Movie Box Office
Bollywood