शिवरात्रि पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने रखा व्रत, होस्ट किया पिंकथॉन, लिखा- 'शिव डिसिप्लिन में हैं'

कल देशभर में शिवरात्री उत्साह के साथ मनाया गया. शिव के परम भक्त एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शिवरात्रि पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने रखा व्रत
नई दिल्ली:

कल देशभर में शिवरात्री उत्साह के साथ मनाया गया. शिव के परम भक्त एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया.  कपल ने 36 घंटों में दो शहरों में मैराथन इवेंट्स होस्ट किए. महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन और इवेंट्स की तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता कोंवर ने लिखा, शिव डिसिप्लिन में भी दिखते हैं. कैरोसेल पोस्ट में अंकिता और मिलिंद सोमन महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए पूजा करते हुए दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीरों में कपल पिंकथॉन इवेंट में साथी रनर्स के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं.

अंकिता कोंवर ने लिखा, "पिछले 36 घंटों में 2 इवेंट्स किए, महाशिवरात्रि मनाते हुए एक शहर से दूसरे शहर घूमे. पेट भले ही खाली था लेकिन एनर्जी से भरे हुए.  शांति और काम में विश्वास पाने की खुशी. शिव सिर्फ शांति में नहीं, डिसिप्लिन में हैं,धीरज में हैं, सरेंडर के साथ अपना काम करने में हैं. हर हर महादेव. हम ताकत, कृपा और पक्के विश्वास के साथ इस रास्ते पर चलते रहें."

पिछले साल कपल ने महाकुंभ में लगाई थी  डुबकी 

एक्टर और उनकी पत्नी ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्हें रस्में निभाते हुए देखा गया.  मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने 2018 में शादी की. मिलिंद सोमन को 16 दिसंबर, शेफ और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है. मिलिंद सोमन का पिंकथॉन भारत का सबसे बड़ा महिला फिटनेस मूवमेंट है, जिसे 2012 में हेल्थ और ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था. यह सभी उम्र और बैकग्राउंड की महिलाओं के लिए इनक्लूसिविटी को बढ़ावा देता है. 

Advertisement

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

IND vs PAK: मिलिए पाकिस्तानी प्रीति जिंटा से, स्माइल और डिंपल सेम टू सेम, बादशाह से जुड़ा नाम, पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड डेब्यू का टूटा सपना 

Advertisement

रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, धुरंधर को बताया फेवरेट फिल्म, बोले- कमाल कर दिया

Featured Video Of The Day
चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने
Topics mentioned in this article
Milind Soman Ankita Konwar
Milind Soman Ankita Konwar Haldi
Milind Soman Ankita Konwar Love Story
Milind Soman Ankita Konwar News
Shivratri