राजपाल यादव की मदद करने वालों को मीका सिंह का मैसेज, बोले- प्लीज सिर्फ अनाउंसमेंट पोस्ट न करें...

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री से आगे आकर राजपाल यादव की मदद करने की गुजारिश की है. ना कि ऑनलाइन पोस्ट करने की. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव के सपोर्ट में आए मीका सिंह
नई दिल्ली:

एक्टर राजपाल यादव के लीगल और फाइनेंशियल दिक्कतों पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. वहीं एक्टर के सपोर्ट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स आए हैं. हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने मिलकर और साफ मदद की अपील की है क्योंकि राजपाल यादव को लगभग 9 करोड़ रुपये के लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस केस में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वीडियो शेयर करते हुए सिंगर ने एक्टर, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स, जिन्होंने राजपाल यादव के साथ काम किया है उनसे आगे बढ़कर मदद करने की गुजारिश की है. वहीं रिपोर्टस के मुताबिक, सिंगर ने 11 लाख रुपए की राशि मदद के लिए दी है.  

मीका सिंह ने राजपाल यादव की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

मीका सिंह ने लिखा, "अपनी पोस्ट के बाद मैं सच में बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं. सबको एक साथ आते देखना बहुत अच्छा लग रहा है, यही हमारी इंडस्ट्री की एकता है.  लेकिन मेरी एक छोटी सी गुजारिश है कि प्लीज सिर्फ अनाउंसमेंट पोस्ट न करें. पक्का करें कि हम सच में भागीदार बनें और इसे पूरा करें. बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि पैसे कहां भेजें. आइए इसे ठीक से और ट्रांसपेरेंट तरीके से ऑर्गनाइज करें ताकि सब कुछ सीधे सही जगह पर जा सके. सपोर्ट सिर्फ बातों के बारे में नहीं है, यह एक्शन के बारे में है. आइए हम सब एक साथ खड़े हों और इसे सही तरीके से करें."

ये भी पढ़ें- चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की पत्नी ने दिया रिएक्शन, बॉलीवुड के लिए कही ये बात

फिल्म इंडस्ट्री का राजपाल यादव को मिला सपोर्ट

राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट मिल रहा है, जिसकी जानकारी एक्टर के लॉन्ग टाइम मैनेजर गोल्डी जैन ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कंफर्म किया. उन्होंने बताया कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डायरेक्टर डेविड धवन ने राजपाल यादव की मदद के लिए फाइंनेंशियल सपोर्ट दिया है. इसी के साथ सोनू सूद भी उन सितारों में से हैं, जो एक्टर की मदद के लिए सबसे पहले आगे आए. वहीं राजपाल यादव की वाइफ राधा यादव ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, सभी उनके साथ खड़े हैं. इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिव है. सभी को शुक्रिया, जो मदद के लिए आगे आ रहे हैं. 

Advertisement

राजपाल यादव का क्या है लीगल मामला

राजपाल यादव का मामला साल 2010 का है, जब एक्टर और उनकी पत्नी ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता पता लापता' के लिए दिल्ली की एक कंपनी से लगभग 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन चुकाने में दिक्कत हुई. कर्ज के बदले जारी कई चेक बाउंस हो गए, जिसके कारण नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ. ब्याज और पेनल्टी के साथ बकाया राशि बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपए हो गई. दिल्ली हाईकोर्ट ने कई बार डेडलाइन बढ़ाई और एक्सटेंशन दिए, लेकिन राजपाल यादव बार-बार भुगतान में असफल रहे. हाल ही में कोर्ट ने कोई और राहत देने से इनकार करते हुए उन्हें छह महीने की सजा काटने के लिए तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें- राज कपूर और गुरुदत्त बनने के चक्कर में सब गंवा बैठे राजपाल यादव, 'अता पता लापता' से यूं डूबी भूल भुलैया एक्टर की नैया 

Advertisement
Featured Video Of The Day
कटिहार रेलवे स्टेशन पर झरने जैसा नजारा, प्लेटफॉर्म पर टपका पानी
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Mika Singh
Tihar Jail
Cheque Bounce Case