दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब माइकल जैक्सन की बायोपिक ओटीटी पर आने को तैयार है. 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन ने लीड रोल निभाया. जाफर, माइकल के बड़े भाई के बेटे हैं. माइकल में जाफर ने जिस अंदाज में उन्हें पेश किया वह सबका दिल जीत गया. यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सक्सेस साबित हुई. अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है और हमें पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म ओटीटी पर भी इतनी ही कामयाबी हासिल करेगी.
ओटीटी पर कब आएगी माइकल?
'माइकल' 9 जून को Prime Video पर आ गई लेकिन फिलहाल आप इसे फ्री में नहीं देख सकते. इस फिल्म को देखने के लिए आपको प्राइम वीडियो की सब्सक्रिप्शन होते हुए भी पैसे खर्च करने होंगे. ओटीटी वर्जन की खास बात ये है कि इसमें कुछ एक्सट्रा सीन भी जोड़े गए हैं.
माइकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
थियेटर्स में आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखा दिया कि लेजेंड्री स्टार को लेकर दीवानगी कैसी थी और आज भी फैन्स उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. इस फिल्म की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 8,590 करोड़ रुपये कमाए थे. इससे आप इस फिल्म को लेकर पागलपन आसानी से समझ सकते हैं. फैन्स के लिए ये फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन था. यही वजह है कि कई लोगों ने इस फिल्म को एक नहीं बल्कि दो या ज्यादा बार देखा.
माइकल की कहानी
माइकल फिल्म माइकल जैक्सन की जिंदगी और उनके आगे बढ़ने की कहानी दिखाती है. 'जैक्सन 5' के लीड सिंगर के तौर पर उनके शुरुआती दिनों से लेकर "किंग ऑफ पॉप" बनने तक का सफर. 1960 के दशक में माइकल और उनके भाइयों - जैकी, टिटो, जर्मेन और मार्लन - को उनके सख्त पिता, जोसेफ जैक्सन ने एक सफल म्यूजिकल ग्रुप के तौर पर तैयार किया. Motown के साथ कॉन्ट्रैक्ट के बाद 'जैक्सन 5' को देश भर में शोहरत मिली और माइकल तेजी से ग्रुप के सबसे बड़े स्टार के तौर पर उभरे.
माइकल की कास्ट
माइकल में जाफर जैक्सन ने अपने दिवंगत चाचा माइकल जैक्सन का किरदार निभाया. उनके अलावा फिल्म में निया लॉन्ग, जूलियानो वाल्डी, कीलिन डुरेल जोन्स, लॉरा हैरियर, जेसिका सुला, माइक मायर्स, माइल्स टेलर और दूसरे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए. एंटोनी फुक्वा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को जॉन लोगन ने लिखा है और डियोन बीबे इसके सिनेमैटोग्राफर हैं. जॉन ओटमैन, हैरी यून, कॉनराड बफ IV और टॉम क्रॉस इसके एडिटर हैं.
यह भी पढ़ें: फराह खान का खुलासा, बिना फूटी कौड़ी खर्च किए सोनम कपूर को शादी में दिया था बेशकीमती तोहफा