माइकल जैक्सन पर लगे थे गंभीर आरोप, एक्स वाइफ ने दी थी गवाही, पढ़ें 3 एपिसोड की माइकल जैक्सन द वर्डिंक्ट रिव्यू

माइकल जैक्सन की पहचान दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार के रूप में रही, लेकिन उनकी जिंदगी एक ऐसे विवाद से भी जुड़ी रही जिसने सालों तक उनका पीछा नहीं छोड़ा. 1993 के आरोपों से लेकर 2005 के चर्चित केस और कोर्ट के फैसले तक, जानिए पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Michael Jackson The Verdict review
Social Media
नई दिल्ली:

माइकल जैक्सन को दुनिया 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से जानती है. उनके गाने, डांस मूव्स और स्टेज परफॉर्मेंस ने उन्हें म्यूजिक वर्ल्ड का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया था. लेकिन उनके स्टारडम के साथ एक ऐसा विवाद भी जुड़ा रहा जिसने सालों तक उनका पीछा नहीं छोड़ा. 1990 के दशक की शुरुआत में उन पर नाबालिग लड़कों के यौन शोषण के आरोप लगे और देखते ही देखते ये मामला दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया. आरोप, पुलिस जांच, कोर्ट केस, गवाहियां और मीडिया की लगातार नजरें, माइकल जैक्सन की जिंदगी का यह दौर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था. सबसे ज्यादा चर्चा 2005 के उस केस की हुई, जिसमें उन पर कई गंभीर आरोप लगे और पूरा मामला अदालत तक पहुंच गया. इसकी झलक नेटफ्लिक्स की माइकल जैक्सन द वर्डिक्ट (Michael Jackson The Verdict) डॉक्यू सीरीज में देखने को मिली, जिसके 3 एपिसोड में किंग ऑफ पॉप के केस की पूरी झलक दिखाई गई कि किसने उनके खिलाफ गवाही दी और कौन उनके साथ खड़ा रहा. 

1993 में माइकल जैक्सन पर लगे पहली बार गंभीर आरोप

साल 1993 में माइकल जैक्सन का नाम पहली बार ऐसे आरोपों से जुड़ा जिसने उनके करियर को हिला दिया. एक 13 साल के लड़के और उसके परिवार ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए. मामला इतना बड़ा हो गया कि पुलिस जांच शुरू हो गई और मीडिया में लगातार खबरें चलने लगीं. माइकल जैक्सन और उनकी टीम ने शुरू से ही इन आरोपों को गलत बताया. उनका कहना था कि उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की जा रही है. हालांकि इस विवाद ने उनकी इमेज पर बड़ा असर डाला और दुनिया भर में बहस छिड़ गई.

ये भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे से वायरल बयान के बाद संजय कोहली और उनकी पत्नी ने की थी बात, भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस बोलीं- मैंने एक मिसाल पेश की है

Advertisement

करीबी लोगों के बयान भी बने चर्चा का कारण

विवाद बढ़ने के साथ कई ऐसे लोग सामने आए जो कभी माइकल जैक्सन के बेहद करीब माने जाते थे. कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया तो कुछ ने उन पर सवाल उठाए. उनकी बहन ला टोया जैक्सन ने भी एक समय सार्वजनिक तौर पर कहा था कि आरोप सही हो सकते हैं. हालांकि कई साल बाद उन्होंने अपने बयान वापस लेते हुए दावा किया कि उस वक्त उन पर दबाव था और उन्होंने मजबूरी में ऐसा कहा था.

2003 की डॉक्यूमेंट्री ने मचा दिया बवाल

साल 2003 में एक टीवी डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई जिसमें माइकल जैक्सन को एक किशोर लड़के के साथ बेहद करीबी अंदाज में दिखाया गया. डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण के बाद नया विवाद खड़ा हो गया और पुलिस ने फिर से जांच शुरू कर दी. इसके बाद माइकल जैक्सन पर बाल शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए. मामला तेजी से आगे बढ़ा और आखिरकार माइकल जैक्सन को हिरासत में भी लिया गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया.

Advertisement

2005 का केस बना दुनिया भर में चर्चा का विषय

नेटफ्लिक्स की डॉक्यू सीरीज माइकल जैक्सन द वर्डिक्ट में इसी केस के बारे में बारीकी से दिखाया गया. जहां फरवरी 2005 में माइकल जैक्सन के खिलाफ सबसे चर्चित केस की सुनवाई शुरू हुई. इस मामले में गेविन अर्विजो नाम के किशोर ने कोर्ट में उनके खिलाफ गवाही दी. आरोप लगाने वालों की तरफ से कहा गया कि माइकल ने उसके साथ गलत व्यवहार किया था. वहीं माइकल की टीम लगातार कहती रही कि ये आरोप झूठे हैं. कोर्ट में दोनों पक्षों ने कई गवाह पेश किए. कुछ पुराने दोस्त और करीबी लोग भी माइकल के सपोर्ट में सामने आए. इस लिस्ट में माइकल जैक्सन की एक्स वाइफ डैबी रो का नाम भी शामिल है, जो माइकल के खिलाफ गवाही देने के लिए बुलाई गई थीं. हालांकि उन्होंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा. करीब चार महीने तक चले इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरी दुनिया की नजर बनी रही. हर दिन कोर्ट से निकलने वाली खबरें सुर्खियां बन रही थीं.

माइकल जैक्सन को मिली थी क्लीन चिट

13 जून 2005 को अदालत ने माइकल जैक्सन को सभी आपराधिक आरोपों से क्लीन चिट दे दी. जूरी को ऐसे पक्के सबूत नहीं मिले जिनके आधार पर आरोप साबित किए जा सकें. हालांकि कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. साल 2009 में माइकल जैक्सन के निधन के बाद भी उन पर लगे आरोपों को लेकर बहस जारी रही. बाद के वर्षों में कुछ लोगों ने नए दावे किए, जबकि उनके परिवार और एस्टेट ने हमेशा इन आरोपों को गलत बताया. 

ये भी पढ़ें- 18 एक्टर्स के होते हुए फ्लॉप हुई थी ये फिल्म, शाहरुख खान छोड़ना चाहते थे प्रोजेक्ट, धड़ाम से थी गिरी

माइकल जैक्सन द वर्डिक्ट रिव्यू

माइकल जैक्सन के बचपन से कामयाबी तक के सफर की कहानी हाल ही में पर्दे पर माइकल जैक्सन मूवी के साथ पर्दे पर लोगों ने देखी, जिसमें जाफर जैक्सन द्वारा चाचा माइकल के किरदार को सिनेमाई पर्दे पर उतारा गया और उनके पिता के साथ रिश्ते और दर्द को दिखाया गया. लेकिन नेटफ्लिक्स की माइकल जैक्सन द वर्डिक्ट में बिल्कुल अलग दुनिया देखने को मिली की, जो उनके चाहने वाले थे वह कैसे उनके खिलाफ हो गए और लोगों की नजर में माइकल जैक्सन की इमेज बिल्कुल बदल गई. इस सीरीज में लोगों को माइकल जैक्सन की दुनिया का वो अहम हिस्सा देखने को मिला, जिसने लोगों के नजरिए को बदला और सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सच में माइकल जैक्सन ने सच में एक अपराधी थे? 

Advertisement
Featured Video Of The Day
केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, VIDEO वायरल
Topics mentioned in this article