IND vs PAK: मिलिए पाकिस्तानी प्रीति जिंटा से, स्माइल और डिंपल सेम टू सेम, बादशाह से जुड़ा नाम, पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड डेब्यू का टूटा सपना

India Vs Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी प्रीति जिंटा का नाम इंडिया के मशहूर रैपर बादशाह संग भी जुड़ चुका है और दिलजीत दोसांझ संग काम कर चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India Vs Pakistan T20 World Cup 2026: ये हैं पाकिस्तानी प्रीति जिंटा
नई दिल्ली:

India Vs Pakistan T20 World Cup 2026: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी हमशक्ल सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. आए  दिन रीलवुड में इंडियन एक्ट्रेस की डुप्लीकेट देखने को मिल जाती हैं. अब हम आपको मिलाएंगे उस पाकिस्तानी अदाकारा से, जो दिखने में कहीं हद तक बॉलीवुड की खूबसूरती और डिंपल गर्ल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जैसी हैं. प्रीति ने बॉलीवुड में एक शानदार करियर जिया है और वह तीनों खान संग सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं. प्रीति बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए आज भी जानी जाती हैं. वह आज 51 साल की हैं और उनकी खूबसूरती और क्यूटनेस में आज भी जरा सी कमी नहीं आई है. आइए अब जानते हैं आखिर कौन हैं पाकिस्तानी प्रीति जिंटा.


कौन हैं पाकिस्तानी प्रीति जिंटा
बात कर रहे हैं उस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की जिसके ड्रामा भारत में खूब देखे जाते हैं. यह पाक अदाकारा टीवी से लेकर पाक सिनेमा में काम कर रही है. इसका एक्टिंग डेब्यू फिल्म जनान (2016) से हुआ . इसके बाद ना मालूम अफ्राद 2, परवाज़ है जुनून, लोड वेडिंग, सुपरस्टार, परदे में रहने दो जैसी फिल्मों में नजर आईं. पिछली बार उन्हें पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में देखा गया था. पाकिस्तानी एक्ट्रेस के भारत में काम करने पर खूब बवाल भी हुआ था. उन्होंने बैंड तो बजेगा, प्यार कहानी और दिल के चोर जैसी टेलीफिल्म में भी काम किया है. बात करें उनके ड्रामा की तो इसमें उनका सबसे मशहूर सीरियल अना, दिल रुबा, मेरे हमसफर, कभी मैं कभी तुम, मेरी जिंदगी है तो और सियाह हैं.

रैपर बादशाह से जुड़ चुका है नाम

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम 28 साल की एक्ट्रेस हानिया आमिर की बात कर रहे हैं. हानिया खूबसूरती में प्रीति जिंटा जैसी हैं और उन्हें पाकिस्तानी प्रीति जिंटा का टैग मिला हुआ है. हानिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने पोस्ट शेयर करती रहती हैं, लेकिन भारत से तल्खी के बाद से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है. आपको बता दें, हानिया का नाम हिंदुस्तानी रैपर बादशाह संग भी जुड़ चुका है. दोनों को दुबई में साथ में देखा गया था, जिसके बाद से इनके कथित अफेयर की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी. बादशाह ने हानिया संग अपना नाम जुड़ने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. इधर, हानिया बादशाह को रॉकस्टार तक कह चुकी हैं.

Advertisement

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

Advertisement

ढाई दशक तक कॉमेडी से दिलों पर किया राज, अमिताभ, सलमान, किंग खान और आमिर के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब जेल में काट रहा है सजा, पहचाना ?

जब अमिताभ बच्चन ने की थी राजपाल यादव की तारीफ, 'अता पता लापता' इवेंट में एक्टर के स्ट्रगल के बारे में की थी बात

Featured Video Of The Day
PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल के राष्ट्रपति भवन पहुंचा NDTV, PM बालेन शाह पर EXCLUSIVE रिपोर्ट