भारतीय सिनेमा की चमक-दमक भरी दुनिया में, जहां बॉक्स ऑफिस के आंकड़े नए नए इतिहास रचते हैं, एक ऐसा शख्स है जिसकी मौजूदगी हर फ्रेम को 100% गोल्ड बना देती है. इस एक्टर का नाम है संजय दत्त (Sanjay Dutt 1000 Crore Movies List). संजू बाबा अपने जमाने के टॉप स्टार रहे हैं और आज भी उनका वही जलवा और करिज्मा कायम है. आज भले ही वो शाहरुख, सलमान, आमिर खान की तरह लीड रोल में नहीं आते लेकिन सपोर्टिंग किरदार में भी ऐसी जान डाल जाते हैं कि मेन लीड की चर्चा में अगर उनका नाम न लिया जाए तो बात अधूरी ही रह जाती है. यही वजह है कि हम इस बात को पूरा जोर देकर कह सकते हैं कि इंडस्ट्री वो अकेले स्टार हैं जिसने सबसे ज्यादा 1000 करोड़ की फिल्में दी हैं. क्योंकि हम जिस भी फिल्म का नाम लेंगे उसमें संजय दत्त की भूमिका ऐसी है कि वह कहीं ना कहीं हीरो पर भारी पड़ते नजर आते हैं.
किस फिल्म से शुरू हुई संजू बाबा की तूफानी रफ्तार
ये कहानी शुरू हुई KGF: Chapter 2 से. इस फिल्म में संजय दत्त ने खूंखार अधीरा का रोल किया, उनकी गहरी आवाज और भयावह नजर ने थिएटरों में सिहरन पैदा कर दी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा कमाए.
यह भी पढ़ें: 20 साल की सारा अर्जुन को किस करने की वजह से ट्रोल हुए थे राकेश बेदी, एक्टर ने बताया क्या था वायरल वीडियो का सच
इसके बाद आई जवान, यहां संजय ने शाहरुख खान के साथ पावरफुल सपोर्टिंग रोल निभाया. हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा ने 1160 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि असली जादू हुआ Dhurandhar में. रणवीर सिंह के लीड रोल वाली इस जासूसी थ्रिलर में संजय ने क्रूर खलनायक का किरदार इतनी ताकत से निभाया कि दर्शक आंखें नहीं हटा पाए. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए.
ये 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली संजू बाबा की तीसरी फिल्म बनी और वो धुरंधर 2 के साथ लगातार चौथी हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म देने जा रहे हैं. वैसे ये केवल नंबर का जादू नहीं है ये संजू बाबा की गजब की पर्सनैलिटी का जादू है जो हर किरदार में जान डाल देता है.
यह भी पढ़ें: बादशाह ने कर ली शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई दुल्हन की फोटो, जानें कौन थी सिंगर की पहली पत्नी