मिलिए अमिताभ बच्चन के भतीजे से, पर्सनालिटी में अंकल बिग और भाई अभिषेक से नहीं हैं कम, फिल्मों से अलग चुनी राह, अमेरिका में रहकर किया ये काम

अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के चार बच्चे हैं. इनमें से एक भी फिल्म लाइन में नहीं है. आइए जानते हैं आखिर क्या करते हैं बिग के भतीजे-भतीजी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन के भतीजे ने फिल्मों से अलग चुनी लाइन
नई दिल्ली:

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ना सिर्फ खुद एक सुपरस्टार हैं, बल्कि उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा के जाने-माने नाम हैं. बच्चन फैमिली बीते कई दशक से हिंदी सिनेमा में है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती आ रही है. बिग बी अपनी फैमिली में सबसे सफल व्यक्ति हैं. वहीं, दूसरी तरफ अमिताभ के भाई अजिताभ बच्चन की फैमिली के बारे में किसी को भी नहीं पता है. बिग बी के सुपरस्टार होने के बाद भी उनके भाई की फैमिली का बैकग्राउंड बहुत लॉ-प्रोफाइल है. चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की फैमिली के बारे में. साथ ही जानेंगे बिग बी के भाई-भतीजे-भतीजी किस फील्ड में काम करते हैं.




अजिताभ बच्चन की फैमिली का प्रोफाइल
अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. वह लंदन में एक वेल-स्टेब्लिश्ड बिजनेसमैन हैं. मगर 15 साल बाद वह लंदन से भारत लौट आए थे. वहीं, अजिताभ की बेटी नैना बच्चन हैं, जो कि एक इंवेस्टमेंट बैंकर से प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस बन गई हैं. उन्होंने साल 2015 में एक्टर कुणाल कपूर से शादी रचाई थी. अजिताभ की दूसरी बेटी निलिमा बच्चन हैं, जो एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं. तीसरी बेटी नम्रता बच्चन एक पेंटर और फोटोग्राफर हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन के भतीजे भीम बच्चन भी एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं, जो मुंबई में शिफ्ट होने से पहले अमेरिका में काम कर चुके हैं. बता दें, अलग-अलग करियर प्रोफाइल होने के बावजूद दोनों परिवार में भरपूर प्यार है.



अमिताभ बच्चन की फैमिली का प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन की बात करें तो फिल्मों में आने से पहले वह कोलकाता में एक बैंक में नौकरी चुके हैं, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें बॉलीवुड में लेकर आई और आज हिंदी सिनेमा अमिताभ बच्चन के नाम से जाना जाता है. वहीं, अमिताभ बच्चन की इकलौती बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, जो आज भी इंटरनेशनल फैशन शो में रैंप वॉक करती हैं. जया बच्चन राजनीति में सक्रिय हैं और समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सांसद हैं. इसके अलावा वह आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं. बच्चन फैमिली में अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर सबसे कम हिट रहा है. अभिषेक बच्चन का फिल्म करियर लगभग खत्म सा हो गया है. अब ऐश्वर्या राय को भी फिल्म नहीं मिल रही है. ऐश को पिछली बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 2 में देखा गया था.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और 

Advertisement

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने ईशा फाउंडेशन में मनाई महा शिवरात्रि, सितारों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

शिवरात्रि पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने रखा व्रत, होस्ट किया पिंकथॉन, लिखा- 'शिव डिसिप्लिन में हैं'



 

Featured Video Of The Day
राम कृष्ण ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Ajitabh Bachchan
Bhim Bachchan
Bhim Bachchan Photo Video
Ajitabh Bachchan Son Bhim Bachchan