प्राइम वीडियो के टॉप 10 में 74 दिनों से ट्रेंडिंग है 8 एपिसोड की सीरीज, जुआ और पैसों की कहानी ने सोचने पर किया मजबूर

प्राइम वीडियो की एक वेब सीरीज ने लगातार 74 दिनों तक टॉप 1 में रहकर शानदार रिकॉर्ड बनाया. फिलहाल ये 7वें नंबर पर मौजूद है. 1964-75 के मुंबई के बैकड्राप पर बनी यह कहानी एक कॉटन व्यापारी की है. जिसने 'मटका' जुए के जरिए पूरी व्यवस्था को चुनौती दे डाली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हर एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट कि 74 दिन तक टॉप 10 से नहीं हटी ये सीरीज
नई दिल्ली:

ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. कुछ आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. तो कुछ चंद दिनों में लोगों की नजरों से गायब हो जाती हैं. लेकिन एक सीरीज ऐसी भी है, जिसने रिलीज के बाद ऐसा कमाल किया कि लगातार 74 दिनों तक प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखी. अब भले ही ये 7वें नंबर पर आ गई हो, लेकिन इसकी पॉपुलेरिटी अभी भी बरकरार है. दिलचस्प बात ये है कि इसकी कहानी मुंबई के एक ऐसे दौर की झलक भी दिखाती है. जिसने पूरी व्यवस्था बदलकर रख दी थी.

प्राइम वीडियो पर 75 दिनों से है ट्रैंडिग में 

हम बात कर रहे हैं 'मटका किंग' की. IMDb पर इसे 7.1/10 की रेटिंग मिली है. जबकि रॉटन टमेटोज पर इसे 75% स्कोर मिला है. यही वजह है कि रिलीज के इतने दिनों बाद भी दर्शक इसे लगातार देख रहे हैं. प्राइम वीडियो के टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट की बात करें तो नंबर वन पर ग्राम चिकित्साल्य है. दूसरे नंबर पर राख, तीसरे नंबर पर अलायंस इंडिया, चौथे नंबर पर ऑफ कैम्पस, पांचवे नंबर पर फ्रॉम, छठे नंबर पर सी यू वर्क टूमॉरो, सातवें नंबर पर मटका किंग, आठवें नंबर पर द पीरामिड स्कीम, नौवें नंबर पर एवरी ईयर आफ्टर और दसवें नंबर पर दुपहिया है.  

ये भी पढ़ें- ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है ये 50 साल पुराना गाना, आरडी बर्मन ने गाया तो बना क्लासिक, अमजद खान-हेलन के डांस ने लगाए चार चांद

Advertisement

मटका किंग की कहानी

सीरीज की कहानी 1964 से 1975 के बीच के मुंबई की है. इसके केंद्र में बृज भट्टी नाम का एक मेहनती कॉटन बिजनेसमैन है. जो एक ऐसा फैसला लेता है जिससे शहर की तस्वीर बदलने लगती है. वो एक बदनाम पूर्व सैनिक और एक अमीर घराने की विधवा के साथ मिलकर 'मटका' नाम का नया जुआ शुरू करता है. शुरुआत में ये सिर्फ एक खेल लगता है. लेकिन धीरे-धीरे ये आम लोगों के बीच इतना पॉपुलर हो जाता है कि अमीर और रसूखदार लोगों के एकाधिकार को चुनौती मिलने लगती है. देखते ही देखते ये खेल एक पैरेलल इकॉनमी का हिस्सा बन जाता है और एक पूरी पीढ़ी के लिए अलग सिस्टम खड़ा कर देता है. यही अनोखा प्लॉट दर्शकों को शुरुआत से आखिर तक बांधे रखता है.

क्यों देख रहे हैं लोग?

'मटका किंग' की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और किरदार हैं. सीरीज सिर्फ जुए की दुनिया नहीं दिखाती, बल्कि उस दौर की राजनीति, सोसायटी, ताकत और पैसों के खेल को भी दिलचस्प अंदाज में पेश करती है. हर एपिसोड में नए मोड़ आते हैं. जिससे आगे क्या होगा, ये जानने का एक्साइटमेंट बना रहता है. यही वजह है कि 74 दिनों तक प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में रहने के बाद भी इसका क्रेज खत्म नहीं हुआ. फिलहाल ये टॉप 10 में 7वें स्थान पर मौजूद है. जो बताता है कि नए कंटेंट की भीड़ के बीच भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- देश के पहले PM की किताब पर बना दूरदर्शन का सीरियल, 53 एपिसोड में दिखी 5000 साल की कहानी, ओम पुरी ने रावण से औरंगजेब तक निभाए 17 रोल

Advertisement
Featured Video Of The Day
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, कैसी है इसबार की तैयारी
Topics mentioned in this article
Matka King
Amazon Prime Top 10
Prime Video
OTT Most Viewed Web Series