मनोज तिवारी ने अश्लील गाने को लेकर NDTV से बोला झूठ, सच्चाई आई सामने तो बोलती हुई बंद

मनोज तिवारी हाल में NDTV से एक खास बातचीत की. इस दौरान जब उनसे उनके एक गाने को लेकर सवाल किया गया तो पहले उन्होंने साफ इंकार कर दिया लेकिन जब वीडियो इंटरनेट पर दिखा दिया गया तब वह कुछ नहीं बोल पाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अश्लील गाने पर मनोज तिवारी की बोलती बंद
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी स्टार और राजनेता हाल में एक खास इंटरव्यू के लिए NDTV पहुंचे. यहां तिवारी जी से एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया जिसके बारे में वे पूरी तरह भूल गए थे. उन्हें बिल्कुल भी याद नहीं था कि यह उनसे जुड़ा है या नहीं या शायद वह भूलने का नाटक कर रहे थे क्योंकि यूट्यूब का एक वीडियो खुलते ही मनोज तिवारी के झूठ का सारा पुलिंदा भी खुल गया था. ऐसा कौनसा सवाल था जिस पर नेता जी ने पहले तो सिरे से इंकार ही कर दिया लेकिन इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट की वजह से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया.

किस सवाल पर फंस गए थे मनोज तिवारी?

NDTV के इंटरव्यू से वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में आप देखेंगे कि एंकर एक अश्लील गाने के बोल पढ़ते हुए उस गाने को लेकर सवाल करती हैं. इस मनोज तिवारी कहते हैं कि ये गाना उनका नहीं है. थोड़े देर तक ये ना नुकुर चलती है फिर एंकर कहती हैं कि वे उन्हें यूट्यूब पर वीडियो दिखा सकती हैं और ऐसा कहते ही वे उस गाने को यूट्यूब पर ढूंढ लेती हैं. वीडियो देखने के बाद मनोज तिवारी भी चुप्पी साध लेते हैं.

यह भी पढ़ें: 'हर मर्द चाहता है उसकी औलाद हो...' क्या इसी वजह से टूट गया दिलीप कुमार और मधुबाला का रिश्ता? मुमताज ने सालों बाद खोला राज

मनोज के चुप होते ही एंकर कहती हैं क्या इस तरह के गाने आप अपने परिवार की महिलाओं के साथ ड्राइंग रूम में बैठकर देख सकते हैं? इस पर मनोज कहते हैं पहले दो गाने तो देख सकते हैं लेकिन इस बारे में मुझे याद नहीं कि मैंने कब किया. मनोज तिवारी के इस इंटरव्यू का ये वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हर मर्द चाहता है उसकी औलाद हो...' क्या इसी वजह से टूट गया दिलीप कुमार और मधुबाला का रिश्ता? मुमताज ने सालों बाद खोला राज

Advertisement
Featured Video Of The Day
पश्चिमी ईरान में अमेरिका का भीषण हमला, बॉटल वॉटर फैक्ट्री पर बमबारी
Topics mentioned in this article
Manoj Tiwari
NDTV
Entertainment
Bollywood