40वें गाने से मिली थी बॉलीवुड में सफलता, लेकिन 500 करोड़ी फ्लॉप फिल्म के लिखे डायलॉग तो खूब बना मजाक

मनोज मुंतशिर रोमांटिक गानों के किंग बने. लेकिन एक फिल्म, जिसके लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा वह 500 करोड़ के बजट में बनी थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मनोज मुंतशिर ने लिखे थे आदिपुरुष के डायलॉग
नई दिल्ली:

मनोज मुंतशिर को कौन नहीं जानता, वह टीवी और पटकथा लेखक और गीतकार हैं. 'बाहुबली' से लेकर 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' गीत तक के सफर ने लेखक को देशभर में प्रसिद्ध कर दिया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेता का संघर्ष आसान नहीं है. 'तेरी मिट्टी' और 'तेरी गलियां' गानों के लेखन से प्रसिद्धि पाने वाले मनोज ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 39 गाने लिखे थे, लेकिन सफलता 40वें गाने पर मिली. हालांकि एक 500 करोड़ी फ्लॉप फिल्म के डायलॉग लिखने के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. 

40वें गाने से मुंतशिर को मिली सफलता

27 फरवरी को जन्मे मनोज मुंतशिर के गानों में हमेशा देश प्रेम और टूटे दिल की कसक देखने को मिलती है. 'तेरी मिट्टी' गाना लिखने वाले मनोज ने गाने के कुछ बोल आज तक रिलीज नहीं किए, बल्कि अपने तकिए के नीचे छिपाकर रख लिए. बी प्रॉक का गाया 'तेरी मिट्टी' का एक पैराग्राफ आज भी लेखक के तकिए के नीचे और दिल में बसा है. वहीं विलेन का गाना 'तेरी गलियां' मनोज का 40वां गाना था, जिससे उन्हें पहली बार बॉलीवुड में पहचान मिली थी. मनोज मुंतशिर ने कुछ खुलासा किया था कि 'तेरी गलियां' से पहले 39 गाने और लिखे और कई लिखकर फाड़ कर फेंक दिए थे, लेकिन 'तेरी गलियां' गाने से जिंदगी बदल दी और पहली बार उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू गाड़ी शामिल हुई. 

ये भी पढ़ें- इस फोटो को देखकर याद आया कुछ, 400 करोड़ रुपये की फिल्म ने किया फैन्स को निराश, जमकर हुआ था विवाद

स्क्रिप्टिंग से की थी शुरुआत

मनोज मुंतशिर ने टेलीविजन में लेखन के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन कवि तो वे बचपन में ही बन चुके थे। मनोज मुंतशिर ने साल 2005 में रियलिटी शो केबीसी के लिए गीत और पारिवारिक सीरियल की स्क्रिप्टिंग से की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में गीतों के जरिए कदम रखा, लेकिन लेखनी और हुनर मनोज की कलम में छोटी उम्र में ही आ चुका था, जब ग्यारहवीं कक्षा में उनका दिल टूट गया था. 'हर फैसला होता नहीं सिक्का उछाल के, यह दिल का मामला है जरा देख संभाल के, मोबाइलों के दौर के आशिकों को क्या पता, कलेजा रख देते थे खत में निकाल के.' कुछ ऐसा ही हाल मनोज का था. छोटी उम्र में प्यार भरे प्रेम पत्र लिखे, लेकिन हिस्से में आया दर्द, जिसने उनकी कलम और ज्यादा प्रेम से परिपूर्ण लेखन शैली और दिल के जज्बातों को लिखने की समझ दी थी. 

Advertisement

इस फिल्म के डायलॉग लिखने के कारण हुईं आलोचना

मनोज मुंतशिर, जो डायलॉग राइटर हैं. उन्होंने 2023 में रिलीज हुई आदिपुरुष के डायलॉग लिखे थे, जिसकी आलोचना हर तरफ हुई. इसके चलते उन्हें जनता से माफी भी मांगनी पड़ी. वहीं उन्होंने बताया था कि इसके कारण वह काफी अफेक्ट भी हुए और यहां तक कि वह रोए भी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 500−700 करोड़ के बजट में बनीं आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 392.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह, देवदत्त नागे अहम किरदार में नजर आए थे. 

ये भी पढे़ं- रश्मिका मंदाना के देवर ने खूब लुटाया नई भाभी पर प्यार, भाई विजय देवरकोंडा की शादी पर लिखा स्पेशल पोस्ट

Advertisement

मनोज मुंतशिर के गाने 

गीतकार मनोज मुंतशिर ने हिंदी सिनेमा को 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा,' 'तेरे संग यारा,' 'मैं फिर भी तुझको चाहूंगा,' 'जब तक,' और 'खुदा भी' जैसे मोस्ट रोमांटिक गीत दिए. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Navratri 2026 | चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज, देशभर में आदि शक्ति की आराधना | Chaitra Navratri