Manoj Bajpayee Wife Photos: मनोज बाजपेयी की पत्नी, शबाना रजा से बनीं 'नेहा', अजय देवगन, बॉबी देओल. ऋतिक रोशन की बनी हीरोइन, अब हैं गुमनाम

Manoj Bajpayee wife Shabana Raza: मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा की 4 खूबसूरत तस्वीरें, नाम बदलकर बॉलीवुड में दी हिट फिल्में. लेकिन अब एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Manoj Bajpayee wife Shabana Raza: मनोज बाजपेयी की पत्नी की 4 तस्वीरें
नई दिल्ली:

Manoj Bajpayee wife Shabana Raza: फिल्मी दुनिया में नाम का बेहद महत्व होता है. कई बार एक नाम ही किसी कलाकार की पूरी पहचान बन जाता है और उसे लोगों के दिलों में खास जगह दिलाता है. ऐसी ही एक कहानी है अभिनेत्री शबाना रजा की, जिन्हें आज भी लोग 'नेहा' के नाम से याद करते हैं. यह नाम उन्हें फिल्मों में आने के बाद मिला और धीरे-धीरे यही उनकी असली पहचान बन गया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी की पत्नी हैं.

फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं शबाना रजा

Photo Credit: Manoj Bajpayee Insta

शबाना रजा का जन्म 18 अप्रैल 1975 को हुआ था. वह एक साधारण परिवार से थीं, उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की. वह कभी फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था. एक दिन उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला, जिसे उन्होंने पहले तो ठुकरा दिया, लेकिन बाद में परिवार के समझाने पर उन्होंने हां कह दी. 

ये भी पढे़ं- बड़े अच्छे लगते हैं की एक्ट्रेस का हुआ दो बार तलाक, कहा- मैंने इस्लाम अपनाया, फिर सनातन धर्म में लौट आई

शबाना रजा से बनीं नेहा

उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'करीब' से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा थे. इसी फिल्म में उनके किरदार का नाम 'नेहा' था और निर्देशक ने उन्हें यही नाम अपनाने की सलाह दी. धीरे-धीरे यह नाम इतना लोकप्रिय हो गया कि शबाना रजा को लोग उनके असली से ज्यादा 'नेहा' के नाम से जानने लगे.

Advertisement

अजय देवगन, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन के साथ किया काम

फिल्म 'करीब' में उनके साथ बॉबी देओल नजर आए थे. इस फिल्म में उनकी सादगी और मासूमियत को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद, नेहा ने 'होगी प्यार की जीत' में अजय देवगन के साथ काम किया. यह फिल्म सफल रही और इससे उनकी पहचान और मजबूत हुई. उन्होंने 'फिजा' में ऋतिक रोशन के साथ भी काम किया. इसके अलावा, 'राहुल' और 'आत्मा' समेत कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया. 

शादी के बाद बनाई दूरी

हालांकि, उनका करियर ज्यादा समय तक नहीं रहा. धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बनानी शुरू कर दी और आखिरकार साल 2009 में 'एसिड फैक्ट्री' के बाद वह पूरी तरह से पर्दे से दूर हो गईंय निजी जिंदगी की बात करें तो, शबाना रजा ने मनोज बाजपेयी से 2006 में शादी की. दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. कई सालों तक एक-दूसरे को समझने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया. शादी के बाद नेहा ने अपने परिवार को प्राथमिकता दी और फिल्मों से दूरी बना ली. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- टीवी का सुपरस्टार, लड़कियों के आते थे खत, शो छोड़ा तो एकता कपूर हुईं नाराज, तो जीतेंद्र ने कहा- गलती कर रहा है, अब करेंगे कमबैक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav