गदर 2 और पठान के विलेन का 5 साल बाद टीवी पर कमबैक, नए शो 'हस्तिनापुर के वीर' में बनेंगे भीष्म पितामह

गदर 2, पठान और भूल भुलैया में अपने दमदार अंदाज से छा चुके मनीष वाधवा अब 5 साल बाद टीवी पर लौट रहे हैं. नए महाभारत शो में वो भीष्म पितामह का रोल निभाएंगे और इस किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गदर 2 का खौफनाक विलेन अब बनेगा भीष्म पितामह

जिस चेहरे को देखकर 'गदर 2' में लोग हीरो से ज्यादा विलेन को नोटिस करने लगे थे, वही मनीष वाधवा अब टीवी पर नया गेम खेलने आ रहे हैं. 'गदर 2', 'पठान' और 'भूल भुलैया 3' जैसी फिल्मों में अपने दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से छा चुके मनीष अब छोटे पर्दे पर भीष्म पितामह बनेंगे. यानी इस बार ना डरावना विलेन वाला अंदाज दिखेगा और ना ही तेज-तर्रार निगाहों वाला किरदार, बल्कि शांत, गंभीर और ताकतवर भीष्म पितामह के रूप में वो दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. करीब पांच साल बाद टीवी पर उनकी वापसी हो रही है और फैंस अभी से इस रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें: स्मिता पाटिल के बाद राज बब्बर की लाइफ में आईं थीं रेखा? बेटे आर्य ने खोले मुश्किल दिनों के राज, प्रतीक बब्बर पर भी कसा तंज

भीष्म पितामह का रोल सुनते ही कर दी हां

मनीष वाधवा का कहना है कि जब उन्हें इस रोल के बारे में बताया गया तो उन्होंने ज्यादा सोचने का टाइम ही नहीं लिया. उनके मुताबिक भीष्म पितामह ऐसा किरदार है, जो हर कलाकार को नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि टीवी हो, फिल्म हो या थिएटर, उनके लिए सबसे जरूरी चीज कहानी और किरदार होता है. अगर रोल दमदार हो तो वो किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए तैयार रहते हैं.

Advertisement

इस बार अलग होगी महाभारत की कहानी

मनीष ने बताया कि इस नए शो में महाभारत को थोड़ा अलग तरीके से दिखाया जाएगा. इस बार कहानी सिर्फ युद्ध या बड़े ट्विस्ट्स तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कौरव और पांडवों के बचपन को भी अच्छे से दिखाया जाएगा. दर्शकों को देखने मिलेगा कि आखिर हस्तिनापुर के अंदर वो माहौल कैसे बना, जिसने आगे चलकर महाभारत जैसी लड़ाई को जन्म दिया.

अंतिम सांस तक काम करना चाहते हैं मनीष

जब मनीष से पूछा गया कि क्या उन्होंने भी भीष्म पितामह की तरह कोई प्रतिज्ञा ली है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. एक्टर ने कहा कि उन्होंने बस एक ही बात दिल में रखी है कि आखिरी समय तक काम करते रहना है. वो चाहते हैं कि जब तक लोग उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करें, तब तक वो लगातार एंटरटेन करते रहें.

Advertisement

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा! CCTV में कैद हुई कथित चोरी की पूरी वारदात
Topics mentioned in this article
Manish Wadhwa
Hastinapur Ke Veer
Gadar 2 Actor Manish Wadhwa
Bhishma Pitamah Role
Gadar 2