ईरान में 10 साल से बैन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, भारत पर धोखा देने के आरोप के बाद लिया यू टर्न!

Mandana Karimi: भारत पर धोखा देने के आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बताया कि वह इंडिया छोड़ ईरान का रुख नहीं करेंगी.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मंदाना करीमी ने कहा था- भारत ने मुझे धोखा दिया
नई दिल्ली:

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि अब अभिनेत्री का कहना है कि उनकी बातों को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ के पेश किया जा रहा है और ईरान की असली कहानी दुनिया को बताने की बजाय उनके बयानों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया जा रहा है. ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अब इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है और सोशल मीडिया पर उनके विरोध में फैली बातों को लेकर सफाई दी है. उन्होंने यह भी साफ किया कि आने वाले समय में वह भारत में रहेंगी भी या नहीं. 

10 साल से ईरान में बैन हैं मंदाना करीमी

वीडियो के जरिए अभिनेत्री ने बताया कि उनके भारत छोड़ने की चर्चा हो रही है और लोगों को लग रहा है कि वह वापस ईरान जाने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने बताया कि ईरान में वह बीते 10 साल से बैन हैं और वह भारत जरूर छोड़ेंगी, लेकिन वापस ईरान जाने के लिए नहीं. भारत पर धोखा देने के आरोप पर अभिनेत्री का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें भारत की तरफ से किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिला है और सुरक्षा कारणों की वजह से वो बीते 2 महीने से एक ही जगह पर फंसी हैं और अपने करीबी दोस्तों से दूर हैं. उन्होंने बताया कि उनके इवेंट्स भी कैंसिल हो चुके हैं. इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने पोस्ट में रजा शाह पहलवी को याद किया. 

ये भी पढ़ें- देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही 37 साल की यह एक्ट्रेस, जाना चाहती हैं ईरान, बोलीं- भारत ने मुझे धोखा दिया

Advertisement

ईरान के लिए बोलने से पीछे नहीं हटेंगी मंदाना करीमी

उन्होंने कहा, "बातचीत मेरे लोगों के बारे में होनी चाहिए, उनकी परेशानियों के बारे में, ईरान के भविष्य के बारे में, और हमारे नेता रजा शाह पहलवी के बारे में, जिन्हें कई ईरानी इस शासन के पतन के बाद अपने देश के पुनर्निर्माण की उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखते हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि इस्लामी गणराज्य की सच्चाई क्या है और इस शासन का अंत क्यों होना चाहिए. महत्वपूर्ण बात यह है कि उन ईरानियों की आवाज़ सुनी जाए जो स्वतंत्रता के लिए सब कुछ दांव पर लगा रहे हैं. मैं ईरान और अपने लोगों के बारे में बोलने से कभी पीछे नहीं हटूंगी. न आज, न कल, न कभी."

मंदाना करीमी ने क्या कहा था

बता दें कि मंदाना करीमी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत में उन्हें काफी समय से काम नहीं मिल रहा और ईरान के हक में बोलने की वजह से मेरे कई दोस्तों ने मेरा साथ छोड़ दिया. यही कारण है कि वे भारत छोड़ना चाहती हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मंदाना करीमी इंडियन फिल्म क्या कूल हम हैं 3, भाग जॉनी, और रॉय फिल्म में नजर आ चुकी हैं. हालांकि उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली. 

Advertisement

ये भी पढें- मशहूर डायरेक्टर के साथ संबंध और प्रेग्नेंसी का खुलासा कर मंदाना करीमी ने 'लॉकअप' में सभी को चौंकाया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
Topics mentioned in this article
Mandana Karimi
Mandana Karimi News
Actress Mandana Karimi
Mandana Karimi Latest