ईरानी नाम का इस्तेमाल कर 3 ईडिट्स के एक्टर ने ट्रंप से मांगा LPG सिलेंडर, वीडियो देख भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- मुश्किल हालात में ऐसा मजाक

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान-इजरायल के हालात के बीच जहां दुनिया भर में चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरानी नाम का इस्तेमाल कर 3 ईडिट्स के एक्टर ने ट्रंप से मांगा LPG सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान-इजरायल के हालात के बीच जहां दुनिया भर में चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीस टॉक्स वाले बयान पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आया, लेकिन इसी बीच इस पर विवाद भी खड़ा हो गया और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने इस पर नाराजगी जाहिर की.

ये भी पढ़ें: शाहरुख को तो पछाड़ दिया क्या आमिर खान को पछाड़ पाएंगे रणवीर सिंह,'धुरंधर 2' के सामने ये तीन फिल्में हैं चुनौती

'ईरानी भी तैयार हैं, वाला ट्विस्ट

वीडियो में बोमन ईरानी ने मजेदार अंदाज में कहा कि अगर ट्रंप 'इरानियों' से बात करना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के 'ईरानी' भी तैयार हैं. उन्होंने स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और खुद का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग पीस टॉक्स के लिए बुलाए जा सकते हैं. उनका ये शब्दों का खेल लोगों को काफी पसंद आया और वीडियो तेजी से शेयर होने लगा.

Advertisement

दादर में मीटिंग और गैस सिलेंडर की शर्त

बोमन ने आगे कहा कि वो वॉशिंगटन नहीं जाएंगे, बल्कि ट्रंप और उनकी टीम को मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आना होगा. वहां उन्हें धनसक और कस्टर्ड खिलाकर बातचीत होगी. इसके साथ ही उन्होंने मजाक में कहा कि अगर ट्रंप अपने साथ एक बड़ा गैस सिलेंडर लेकर आएं, तो सबकी जिंदगी आसान हो जाएगी. दरअसल, इस मजाक को कुछ लोग LPG सप्लाई से जोड़कर भी देख रहे हैं, जिससे वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया.

मंदाना करीमी ने उठाए सवाल

जहां एक तरफ ये वीडियो लोगों को हंसा रहा था, वहीं मंदाना करीमी ने इस पर नाराजगी जताई. उन्होंने सवाल उठाया कि जब ईरान में लोग मुश्किल हालात से गुजर रहे थे, तब ऐसे मजाक करना कितना सही है. उनका कहना था कि गंभीर हालात में संवेदनशीलता भी जरूरी है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और लोग दो हिस्सों में बंटते नजर आए.

Advertisement

सेलेब्स और फैंस के अलग-अलग रिएक्शन

इस वीडियो पर समीरा रेड्डी ने इसे एपिक बताया, वहीं फरहान अख्तर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रिकी केज भी इस पर हंसते नजर आए. जावेद जाफरी ने भी मजेदार अंदाज में कमेंट किया. वहीं कई यूजर्स ने मंदाना के पक्ष में भी अपनी राय रखी.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बने कृष्ण मोहन संभालेंगे पदभार
Topics mentioned in this article
Iran War
US Iran War
Boman Irani
Mandana Karimi
Gas Cylinder