रोनित रॉय बन लड़कियों से पैसे वसूलता था शख्स, ऐसे सच्चाई आई सामने, एक्टर ने दिया रिएक्शन

रोनित रॉय के नाम पर एक शख्स लड़कियों के साथ ठग रहा था. वह एक्टर का नाम इस्तेमाल कर काफी समय से ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रोनित रॉय बन लड़कियों से पैसे वसूलता था शख्स

साइबर क्राइम का दायरा बढ़ता जा रहा है. हर दिन बड़ी संख्या में लोग इसकी जद में आ रहे हैं. अभिनेता रोनित बोस रॉय भी साइबर ठगों के शिकार बन गए हैं. ‘उड़ान' और ‘2 स्टेट्स' फेम अभिनेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशंसकों को इसकी जानकारी देते हुए लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की. रोनित ने बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों खासकर लड़कियों से संपर्क कर रहा है और उनसे पैसे मांग रहा है. 

ये भी पढ़े: 90s का बॉडी बिल्डिंग क्रेज संजय दत्त ने किया शुरू, सलमान खान ने लगाई आग

ऐसे हुआ खुलासा

रोनित बोस रॉय ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए फर्जी व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक की. इसके साथ ही उन्होंने अपराधी को सीधे चेतावनी देते हुए लिखा, “पुलिस तुम्हारे पीछे आ रही है.” अभिनेता ने बताया कि धोखेबाज उनके नाम पर बुकिंग लेने की भी कोशिश कर रहा है. उन्होंने जो नंबर शेयर किया है वह जंगी नंबर 3318085685 है और ईमेल आईडी रोनित रॉय बुकिंग्स हॉटमेल डॉट कॉम है. रोनित ने लिखा, “मेरे संज्ञान में आया है कि कोई व्यक्ति मेरे नाम का इस्तेमाल करके लोगों खासकर लड़कियों से संपर्क कर रहा है और उनसे पैसे मांग रहा है. सभी लोग सावधान रहें.”

फैंस को किया सावधान

उन्होंने साफ किया कि वह कभी भी सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से महिलाओं से संपर्क नहीं करते हैं और न ही कभी किसी से पैसे मांगते हैं या मांगेंगे. रोनित ने अपने फैंस और आम लोगों से अपील की कि अगर कोई उनके नाम पर उनसे संपर्क करे तो तुरंत उन्हें सूचित करें. अभिनेता ने बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए, जिनमें फर्जी व्यक्ति उनके नाम का इस्तेमाल करके पैसे मांग रहा है. उन्होंने सभी नागरिकों को आगाह किया कि सेलिब्रिटी के नाम का दुरुपयोग करके पैसे ठगने वाले ऐसे धोखेबाज बढ़ते जा रहे हैं.

Advertisement

रोनित बोस रॉय ने कहा, “ऐसे लोगों से बहुत सावधान रहें जो सेलिब्रिटी की पहचान का फायदा उठाकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं. न मैं और न ही मेरे प्रतिनिधि कभी भी पैसे या किसी तरह की मदद मांगने के लिए संपर्क करेंगे.”
 

Featured Video Of The Day
खामेनेई की अंतिम यात्रा में 2 करोड़ लोग!
Topics mentioned in this article
Ronit Roy
Ronit Bose Roy
Actor Ronit Roy
Cyber Fraud
Celebrity Scam