एक्ट्रेस ने अश्लील कमेंट्स से तंग आकर बिजनेसमैन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बोलीं वो बार बार...

मलयालम एक्ट्रेस हनी रोज ने बिजनेस पर अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
एक्ट्रेस के आरोप पर दर्ज की गई शिकायत
Social Media
नई दिल्ली:

मलयालम अभिनेत्री हनी रोज ने मंगलवार (8 जनवरी) को आभूषण व्यवसायी बॉबी चेम्मनूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी और उन पर उनके खिलाफ "बार-बार अश्लील टिप्पणी" करने का आरोप लगाया. रोज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से किये गए एक पोस्ट में यह आरोप लगाया. चेम्मनूर ने रोज के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उन्होंने जो कहा उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था. एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने कहा कि रोज की शिकायत पर आगे की प्रक्रिया जारी है, और वे जल्द ही व्यवसायी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करेंगे.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
छत्रपति संभाजीनगर में छात्र ने शिक्षक पर चाकू से हमला किया
Topics mentioned in this article
Malayalam Actor Honey Rose
Businessman Bobby Chemmanur
Kerala
Honey Rose Stalker