मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो वायरल, मिस्ट्री मैन के साथ क्लोज डांस करती आईं नजर, कौन हैं ये सौरभ बेदी?

मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो सामने आते ही उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है. मलाइका के फॉलोअर्स सोच में पड़ गए हैं कि क्या मलाइका इन्हें डेट कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किसके साथ डांस कर रही थीं मलाइका अरोड़ा ?
Social Media
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ‘स्प्लिट्सविला' के मशहूर कंटेस्टेंट सौरभ बेदी के साथ पार्टी में नजर आ रही हैं. क्लिप में दोनों काफी क्लोज डांस करते दिखे हैं. मलाइका और सौरभ के इस डांस वीडियो ने एक बार फिर जनता को बात करने के लिए एक टॉपिक दे दिया.

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस में मलाइका और सौरभ की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच कुछ खास है. हालांकि ऐसा लगता है कि यह महज दोस्ती का मामला है. सौरभ मलाइका के जुहू स्थित रेस्टोरेंट के किसी स्पेशल इवेंट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बधाई हो मलाइका अरोड़ा स्वीनबॉम्बे के लिए”.

वैलेंटाइन वीक में भी सामने आई थी फोटो

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों में से एक हैं, जिनकी रोमांटिक लाइफ पर अक्सर बातें होती रहती हैं. इससे पहले वैलेंटाइन वीक में भी उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वे हर्ष मेहता के साथ रोम के ट्रेवी फाउंटेन के पास सेल्फी लेती दिखी थीं. कुछ लोगों ने इसे प्रमोशनल स्टंट भी बताया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में नहीं नजर आएगा ये एक्टर, पहले पार्ट में ही कट गया पत्ता, फैंस को रिलीज से पहले ही खलने लगी कमी

इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में मलाइका ने ऐसी अफवाहों पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि लोग छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना देते हैं. अगर वे किसी के साथ बाहर नजर आ जाएं, तो तुरंत रिलेशनशिप की खबरें बन जाती हैं. मलाइका ने आगे बताया कि चाहे पुराना दोस्त हो, गे दोस्त हो, शादीशुदा दोस्त हो या मैनेजर हर किसी को उनसे जोड़ दिया जाता है. वे इस पर हंसते हैं और अब यह परिवार में भी मजाक का विषय बन गया है. उनकी मां फोन करके पूछती हैं, “अब ये कौन है बेटा?”

Advertisement

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Box Office Day 11: घिसट-घिसट कर 50 करोड़ के करीब भी नहीं पहुंची द केरल स्टोरी 2, ना किसी से टक्कर ना कोई क्लैश फिर भी नहीं हुआ फायदा

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Noida में नाले में गिरे Enigneer आर्यन का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने! | UP news
Topics mentioned in this article
Malaika Arora
Malaika Arora Boyfriend
Who Is Sorab Bedi
Malaika Arora Sorab Bedi
Malaika Arora New Boy Friend
Malaika Arora News
Malaika Arora Photos
Malaika Arora Age
Malaika Arora Instagram