तलाक से एक दशक पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने का बोला था 'झूठ'? 16 साल बाद हुआ खुलासा

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2008 में मलाइका और अरबाज के अलग होने की अफवाहें अचानक सामने आई थीं. उस समय यह खबरें काफी सुर्खियों में रहीं. हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया और दोनों साथ नजर आते रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने का बोला था 'झूठ'?

Malaika Arora और Arbaaz Khan 19 सालों तक शादीशुदा रहे. हालांकि शादी के 19 साल बाद यानी 2017 में  दोनों की शादी टूट गई. अब उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर से सुर्खियों में है. पत्रकार Vickey Lalwani के मुताबिक, साल 2008 में दोनों ने अपने रिश्ते में दरार की खबरों को एक ब्रांड प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया था. सीनियर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ बातचीत में बताया कि मलाइका ने असल में अपने तलाक की खबर की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में जब उन्होंने मलाइका से उनके कथित झूठ के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं आपको सच क्यों बताऊं?"

विक्की से पूछा गया कि क्या कोई ऐसी खबर थी जो उन्हीं पर भारी पड़ गई, तो उन्होंने याद करते हुए बताया कि 2008 में उन्हें एक फिल्म डायरेक्टर का फोन आया था, जिसने उन्हें बताया कि मलाइका और अरबाज तलाक़ लेने वाले हैं. उन्होंने याद किया कि उन्होंने एक खबर लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अलग हो रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "वे एक ब्रांड के लिए एक विज्ञापन कर रहे थे, जिसमें वे साथ आते हैं और फिर अलग हो जाते हैं- या कुछ इसी तरह का."

क्या था पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2008 के दौरान मलाइका और अरबाज के अलग होने की अफवाहें अचानक सामने आई थीं. उस समय यह खबरें काफी सुर्खियों में रहीं. हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया और दोनों साथ नजर आते रहे. अब पत्रकार विक्की लालवानी का दावा है कि यह ‘सेपरेशन' की खबरें असल में एक पब्लिसिटी स्टंट थीं, जिसे एक ब्रांड प्रमोशन के तहत प्लान किया गया था.

खुद कन्फर्म किया था
विक्की लालवानी के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि उस समय फैली अलगाव की खबरें प्रमोशनल स्ट्रेटेजी का हिस्सा थीं. हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है.

Advertisement

19 साल बाद हुआ तलाक
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी और 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया. तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटे की को-पैरेंटिंग करते नजर आते हैं और कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान की वजह से टूटा था आदित्य धर का सपना, पत्नी यामी गौतम के साथ यूं मिलकर पूरा किया अधूरा ख्वाब

Advertisement

10 की उम्र में छूटा स्कूल, 14 में अधेड़ आदमी से शादी, बनी नौकरानी, 18 साल में 450 फिल्मों में काम, 35 की उम्र में गुमनाम मौत, होटल में मिली लाश 

Dharmendra के हमशक्ल को देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी स्माइल, किया ऐसा रोमांटिक डांस देख कर हेमा मालिनी भी होंगी इमोशनल

Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: गोरक्षक की हत्या, मथुरा सुलगा! बाबा की हत्या पर प्रशासन, दिग्गज नेता क्या बोले?