सतलुज विवाद के बीच कछुआ चाल से हिट हुई दिलजीत दोसांझ की मूवी, 100 करोड़ से है बस इतनी दूर

सतलुज के विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ की एक फिल्म चुपचाप हिट हो गई. इतना ही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के करीब में पहुंचने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘मैं वापस आऊंगा’ दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की ओर बढ़ते हुए दर्शकों का दिल और बॉक्स ऑफिस दोनों जीत रही है.
NDTV

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. यह फिल्म हाल ही में जी 5 पर रिलीज हुई, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद सतलुज को ओटीटी से हटा दिया गया. लेकिन सतलुज के विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ की एक फिल्म चुपचाप हिट हो गई. इतना ही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के करीब में पहुंचने वाली है. हम बात कर रहे हैं  इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा' की. रिलीज के 25 दिनों में फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की दहलीज पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: 90s के वो 6 टीवी सीरियल, जिनके बिना अधूरा था बचपन, 'शक्तिमान' के लिए हर संडे टीवी से चिपक जाते थे बच्चे

मैं वापस आऊंगा की कलेक्शन 

शुरुआत में ‘मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमा चल रही थी. लेकिन जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के प्यार के सहारे यह फिल्म हर चुनौती को पार करती हुई आगे बढ़ रही है. ‘मैं वापस आऊंगा' को देखने के बाद हर किसी ने फिल्म की तारीफ की है. भारत में फिल्म ने अब तक अनुमानित 58.25 करोड़ रुपये नेट (लगभग 69.30 करोड़ रुपये ग्रॉस) की कमाई कर ली है. चौथे वीकेंड में भी नई रिलीज के बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अच्छी कमाई दर्ज की. इस मजबूत प्रदर्शन के साथ ‘मैं वापस आऊंगा' हाल के सालों की सबसे दमदार हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है.

वर्ल्डवाइड कमाई

दुनिया भर में ‘मैं वापस आऊंगा' की कुल ग्रॉस कमाई 90 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है, जिसमें विदेशी बाजार से लगभग 20 करोड़ रुपये शामिल हैं. इसी रफ्तार से ‘मैं वापस आऊंगा' जल्द ही 100 करोड़ वर्ल्ड वाइड ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लेगी. पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली यह फिल्म आज अंडरडॉग स्टोरी का बेहतरीन उदाहरण बन गई है. खास बात यह है कि पहले हफ्ते की तुलना में बाद के हफ्तों में फिल्म की कमाई और मजबूत हुई है, जो आज के दौर में बेहद कम देखने को मिलता है. भारी बारिश और नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद कई शहरों में इसका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है.

Advertisement

आर्थिक रूप से मजबूत फिल्म

थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से फिल्म ने अपनी लागत का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा वसूल कर लिया था. अब बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता के साथ निर्माताओं को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है.‘मैं वापस आऊंगा'में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
 

Topics mentioned in this article
Main Vaapas Aaunga
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection
Main Vaapas Aaunga Box Office Report
Main Vaapas Aaunga Budget
Diljit Dosanjh