Kiran Juneja aka Mahabharata Ganga Photos: साल 1988 में टीवी पर प्रसारित हुए शो महाभारत ने हर घर में जगह बना ली. बी.आर चोपड़ा के इस शो ने जो पॉपुलैरिटी हासिल की उसके आस-पास, उसके बाद कोई दूसरा शो नहीं पहुंच पाया. इस शो का हर किरदार और उसे निभाने वाला कलाकार लोगों के दिल के करीब था. आज हम बात कर रहे हैं शो में गंगा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस किरण जुनेजा की. किरण ने बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रमेश सिप्पी से शादी की. रमेश उनके काफी बड़े थे. दोनों का मिलना भी किसी फिल्मी कहानी जैसा है. किरण का बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर से भी नाता है.
रमेश सिप्पी और किरण की पहली मुलाकात
रमेश सिप्पी बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिनके नाम 'शोले' और 'शान' जैसी कई हिट फिल्में हैं. यह दिग्गज निर्देशक अपनी निजी जिदगी को लेकर भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सीरियल पर काम करते समय रमेश सिप्पी की मुलाकात अभिनेत्री किरण जुनेजा से हुई, जो ऑडिशन के लिए सेट पर आई थीं. बताया जाता है कि वह अभिनेत्री के प्यार में पूरी तरह डूब गए थे. किरण को भी उनसे प्यार हो गया.
यह भी पढ़ें - रेखा के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों को फेवरेट, यूट्यूब पर आए दिन करते हैं ट्रेंड
17 साल बड़े रमेश सिप्पी से शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बीच एक रिश्ता बन गया और 4 साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 1986 में शादी कर ली. किरण जुनेजा रमेश सिप्पी से 17 साल छोटी हैं, लेकिन यह बात उनकी शादी में कोई रुकावट नहीं बनी. किरण से शादी के समय वह पहले से ही शादीशुदा थे. उनके तीन बच्चे भी थे- बेटा रोहन सिप्पी और बेटियां शीना सिप्पी और सोन्या सिप्पी. रमेश सिप्पी और किरण जुनेजा का अपना कोई बच्चा नहीं है, लेकिन किरण उन तीनों को ही अपने बच्चों जैसा मानती हैं.
किरण के सौतेले बेटे रोहन सिप्पी एक फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं. उनकी बेटी शीना की शादी शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर से हुई थी, लेकिन 2004 में उनका तलाक हो गया. उनका बेटा, जहान कपूर भी एक एक्टर है. यानी रिश्ते में किरण, शशि कपूर की समधन थीं.
यह भी पढ़ें - Amitabh Bachchan Bungalow: अमिताभ ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन
इन शोज में आईं नजर
शादी के बाद, किरण जुनेजा ने हिट टेलीविजन सीरियल 'बुनियाद' में प्रज्ञावती और वीरावाली के किरदार निभाए. इस सीरियल में अनीता कंवर, लीला मिश्रा और अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. 'बुनियाद' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा. इसके अलावा वो कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं, जिसमें सही धंधे गलत बंदे, सुमित संभाल लेगा शामिल हैं.