माधुरी दीक्षित पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं जापान, पारंपरिक ड्रेस और हाथ में तलवार लिए शेयर की फोटो 

Madhuri Dixit Japan Vacation : माधुरी दीक्षित ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति डॉ. श्रीराम नेने संग जापान वेकेशन से कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर कुछ ही घंटे में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Madhuri Dixit Japan Vacation : जापान वेकेशन पर पारंपरिक ड्रेस पहने दिखी माधुरी दीक्षित
नई दिल्ली:

Madhuri Dixit Japan Vacation : माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी दिग्गज अभिनेत्री और डांसर हैं, जिन्हें लोग 'धक-धक गर्ल' के नाम से जानते हैं. अभिनेत्री ने 70 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में मुख्य किरदार के तौर पर काम किया है, जो आज भी लोगों के जहन में जिंदा है.  अपनी शानदार अदाकारी, लाजवाब खूबसूरती और बेजोड़ डांस मूव्स से लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित के फैंस देश से विदेशों तक फैले हुए हैं. 58 साल की माधुरी दीक्षित एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 38 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

अभिनेत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति डॉ. श्रीराम नेने संग जापान वेकेशन से कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर कुछ ही घंटे में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "फूजी: परंपराओं, मंदिरों, बर्फ और समुराई से भरे एक सक्रिय ज्वालामुखी के शिखर से लिया गया दृश्य." तस्वीरों में माधुरी पति संग काफी खुश नजर आ रही हैं. कपल पहाड़ की खूबसूरत वादियों में अलग-अलग पोज देते और छुट्टी को काफी इंज्वाई करते दिख रहे हैं.

पोस्ट में एक छोटा सा वीडियो भी शामिल है, जिसमें कपल ने जापान की पारंपरिक पोशाक को पहना हुआ है. वीडियो में डॉ. नेने ने हाथ में तलवार भी पकड़ रखी है. फैंस माधुरी और डॉ. नेने के हाथों में हाथ डाले बेहतरीन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक्स के साथ भर-भर के कमेंट के माध्यम से अपना प्यार लुटा रहे हैं. अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1984 में राजश्री प्रोडक्शंस की पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'अबोध' से की थी, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में इंडस्ट्री के बड़े कथाकारों के साथ काम किया, जिनमें 'दिल तो पागल है', 'बेटा', 'दिल', 'साजन' और 'तेजाब' जैसी फिल्में शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ?

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

Advertisement

द बैड्*स ऑफ बॉलीवुड' के लिए आर्यन खान ने जीता बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड, महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुए सम्मानित

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Pankaj Jeena ने दादू की यादें और बेटियों को हौसला दिया! | Shayari | Poet