21 साल की माधुरी दीक्षित ने 42 साल के विनोद खन्ना संग किया रोमांस, इस फिल्म के 5 के 5 गाने बने सुपरहिट, 2 करोड़ के बजट में कमाए 7 करोड़

माधुरी दीक्षित की उम्र उस समय 21 साल थी. लेकिन वो 42 साल के हीरो की होरोइन बनीं. उनकी उम्र और रोमांस खूब चर्चा में रहे. फिल्म के 5 के पांच गाने सुपरहिट रहे. बजट 2.25 करोड़ और फिल्म का कलेक्शन 7.44 करोड़ रहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
21 साल की माधुरी दीक्षित की 42 साल के हीरो के साथ बनी जोड़ी, रोमांटिक गानो ने मचाई थी धूम
youtube
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धकधक गर्ल के नाम से जाना जाता है. लेकिन साल 1988 में उनकी एक ऐसी फिल्म आई थी जिसमें उनका हीरो 42 साल का था. उस समय माधुरी दीक्षित की उम्र थी 21 साल. इस फिल्म में 5 गाने थे और सारे पांचों गाने सुपरहिट थे. हम बात कर रहे हैं 38 साल पुरानी फिल्म दयावान (Dayavan) की. इस फिल्म में विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और माधुरी दीक्षित की (Madhuri Dixit) जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया था और इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग भी की थी. माधुरी और विनोद की रोमांटिक जोड़ी को खूब पसंद किया गया था और दोनों का ऐज गैप भी काफी सुर्खियों में रहा था.

माधुरी-विनोद का रोमांस, बम्पर कमाई

दयावान में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच रोमांटिक सीन उस समय खूब चर्चा में रहे थे. फिल्म का किसिंग सीन भी काफी सुर्खियों में आया था. माधुरी उस वक्त अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं, जबकि विनोद खन्ना बॉलीवुड के स्थापित सितारों में गिने जाते थे. फिरोज खान के निर्देशन में बनी ‘दयावान' 1988 में रिलीज हुई थी. फिल्म में विनोद खन्ना ने दयावान का किरदार निभाया, जबकि माधुरी दीक्षित नीला के रोल में नजर आईं. फिरोज खान, आदित्य पंचोली, अमरीश पुरी, अमाला अक्किनेनी, अरुणा ईरानी, आलोक नाथ और टीन्नू आनंद जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म का बजट 2.25 करोड़ रुपये था, जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 7.44 करोड़ रुपये था.

फिल्म के 5 गाने, सभी पांच सुपरहिट

'दयावान' का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. फिल्म के गीतों को अजीज कैसी और इंदीवर ने लिखा था. इसके साउंडट्रैक में 5 गाने हैं और सभी गानों में अलग-अलग गायकों की आवाज सुनाई देती है. फिल्म के गाने हैं:

1. आज फिर तुम पे प्यार आया है, पंकज उधास और अनुराधा पौडवाल
2. कहे सैंया तेरी मेरी बात, कविता कृष्णमूर्ति और अलका याग्निक
3.  दिल तेरा किसने तोड़ा, मोहम्मद अजीज
4. दीवानी तुम जवानों की, मोहम्मद अजीज, जॉली मुखर्जी और सपना मुखर्जी
5. चाहे मेरी जान तू ले ले, जॉली मुखर्जी और सपना मुखर्जी

Advertisement

तमिल फिल्म का रीमेक थी 'दयावान'

'दयावान' तमिल फिल्म ‘नायकन' की हिंदी रीमेक थी. फिल्म की कहानी मणि रत्नम ने लिखी थी और हिंदी संस्करण को फिरोज खान ने अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिस्थितियों के चलते अपराध की दुनिया में पहुंच जाता है, लेकिन गरीबों और जरूरतमंदों के बीच उसकी एक अलग पहचान बनती है. 38 साल बाद भी फिल्म के गाने संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं.

Featured Video Of The Day
सीटों पर सपा का 'शक्तिप्रदर्शन' ओवैसी-चंद्रशेखर किसके लिए चैलेंज?
Topics mentioned in this article
Madhuri Dixit
Vinod Khanna
Dayavan
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं