बुल्ले शाह की कविता पर बना था माधुरी दीक्षित का ये गाना, सूफी कलाम को बनाया डांस नंबर, आज भी डांस के लिए लड़कियों की पहली पसंद

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं लेकिन आज हम आपको उनके एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका कनेक्शन 18वीं सदी से है. आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि कैसे एक सूफी कविता को एक डांस नंबर बना दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
18वीं सदी की कविता पर बना माधुरी दीक्षित का गाना
Social Media
नई दिल्ली:

साहित्य के मामले में भारत की जड़ें काफी मजबूत रही हैं. कभी हमें इन गहरी जड़ों का अहसास अपने धार्मिक ग्रंथों के जरिए होता है, कभी कविताओं और कलामों के जरिए. इन्हें हर एक आम और खास तक पहुंचाने का काम किया हमारी हिंदी फिल्मों ने. जब जब किसी फिल्म में किसी पुराने कलाम या कविता का इस्तेमाल हुआ तो उस सदी के बारे में बात भी और उस महान हस्ती की भी बात हुई जिसने उसे रचा. आज हम आपको 18वीं सदी की एक कविता के बारे में बताने जा रहे हैं. इस कविता को जब फिल्म में इस्तेमाल किया गया तो इसका रूप ही बदल गया.

किस फिल्म में इस्तेमाल की गई 18वीं सदी की कविता

हम बात कर रहे हैं 1995 में रिलीज हुई फिल्म याराना की. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित पर एक गाना फिल्माया गया था. इस गाने को माधुरी दीक्षित के जादुई डांस और कविता कृष्णमूर्ति की जबरदस्त आवाज ने अमर बना दिया. ये गाना था 'मेरा पिया घर आया'. ये फिल्म का सुपरहिट नंबर रहा लेकिन इस गाने की जड़ें सिर्फ 90 के दशक तक सीमित नहीं हैं. इसकी असल कहानी 18वीं शताब्दी की सूफी कविता से जुड़ी है.

'मेरा पिया घर आया' का 18वीं शताब्दी से कनेक्शन

माधुरी दीक्षित के इस हिट गाने की जड़ें पंजाबी सूफी संत और कवि बाबा बुल्ले शाह (1680-1757) की कविता में हैं. बुल्ले शाह ने यह कविता अपने मुर्शिद (गुरु) शाह इनायत कादिरी के लौटने पर लिखी थी. इसमें ‘पिया' सिर्फ सांसारिक प्रेमी नहीं, बल्कि दिव्य प्रियतम या गुरु का प्रतीक है. कविता में मिलन की खुशी, उत्सव और आत्मा की मुक्ति का भाव है.

इस कविता को सबसे पहले कव्वाली के तौर पर नुसरत फतेह अली खान ने मशहूर किया. उनकी कव्वाली ने इसे दुनिया भर में पॉपुलर किया. बॉलीवुड ने इसी असल भाव और बोलों को उठाकर एक नया रूप दिया. माया गोविंद के बोल और अनु मलिक के संगीत ने इसे डांस फ्लोर पर धमाल मचाने वाला नंबर बना दिया, जबकि असल भावना सूफी भावना बनी रही. आज भी यह गाना पार्टियों, स्टेज शो और सोशल मीडिया पर खूब चलता है. माधुरी दीक्षित की यह परफॉर्मेंस उनके करियर के बेहतरीन डांसिंग हिट्स में गिनी जाती है. 

Advertisement

याराना का बॉक्स ऑफिस और सक्सेस

याराना 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई. इसका बजट लगभग 4.75 करोड़ रुपये था. भारत में नेट कलेक्शन करीब 5.21 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 7.63 से 9.08 करोड़ रुपये के आसपास रहा. यह फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल नहीं रही. उस समय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी सुपरहिट फिल्म से हुई थी.

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की पहली एक्ट्रेस जिसके नाम पर बना गाना, 17 साल पहले अलीशा चिनॉय ने गाया, आज तक है नखरीली लड़कियों की पसंद

Advertisement
Featured Video Of The Day
Rajasthan Mayor Election: BJP ने कैसे पलट दी हारी हुई बाजी? मेयर चुनाव में गजब खेला!
Topics mentioned in this article
Mera Piya Ghar Aaya
Madhuri Dixit
Madhuri Dixit Songs
Madhuri Dixit  dance Video
Entertainment