मधुबाला ने मरने से पहले पूछा था ऐसा सवाल, दिलीप कुमार को कर दिया था खामोश, फूट- फूट कर रोए ट्रेजेडी किंग

आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अधूरी रह कर भी मशहूर हो गई. एक एक्ट्रेस जो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कहीं जाती हैं और एक एक्टर जो देश के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेहद खास थी मधुबाला और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी

आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अधूरी रह कर भी मशहूर हो गई. एक एक्ट्रेस जो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कहीं जाती हैं और एक एक्टर जो देश के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं. ये कहानी उन दोनों की है. ये कहानी मधुबाला और दिलीप कुमार की है. खबरों के मुताबिक जब मधुबाला ने पहली बार दिलीप कुमार को देखा, तो उन्हें उनमें अपनी पूरी दुनिया दिख गई थी. वह भी अविवाहित थे और उन्हें पता नहीं था कि मधुबाला उनसे चुपके से प्यार करने लगी हैं.

एक दिन कोई उनके पास आया और कहा कि मधुबाला ने उन्हें एक चिट्ठी और एक पैकेट दिया है. दिलीप ने चिट्ठी पढ़ी; इसमें लिखा था, 'मैं तुम्हें एक गुलाब भेज रही हूं. अगर तुम्हें मेरा प्यार मंजूर है, तो गुलाब रख लो, नहीं तो उन्हीं हाथों से वापस भेज देना.' दिलीप ने फूल रख लिया और इस तरह फिल्म इंडस्ट्री के दो बेहतरीन स्टार्स के लिए रोमांटिक सफर शुरू हुआ.

शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

मधुबाला और दिलीप कुमार ने पहली बार 1951 की फिल्म 'तराना' में साथ काम किया. यहीं उनकी मुलाकात हुई. यहीं उनकी नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद उन्होंने साथ में तीन और फिल्में कीं. इस कपल का लंबा अफेयर रहा जो लगभग नौ साल तक चला. लेकिन ये रिश्ता मुकम्मल न हो सका. दरअसल, मधुबाला का परिवार उन्हें आउटडोर शूटिंग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दे रहा था. उनके पिता अताउल्लाह खान आखिरी फैसला लेते थे. कहा जाता है कि मधुबाला के पिता दिलीप कुमार के साथ उनके रिश्ते से राजी नहीं थे. माना जाता है कि अताउल्लाह खान ही उनके अलग होने की वजह थे.

पिता बने दूरी की वजह

मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके अलग होने की वजह एक कोर्ट केस था. 'नया दौर' नाम की एक फिल्म बन रही थी. मधुबाला के पिता ने शूटिंग लोकेशन बदलने की मांग की, जिसे फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा ने मना कर दिया. मामला कोर्ट में गया. वहां, दिलीप कुमार ने बीआर चोपड़ा का साथ दिया. इससे मधुबाला का दिल टूट गया और उनके बीच दूरियां बढ़ गईं. फिल्म 'मुगल-ए-आजम' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी. कहा जाता है कि वे सेट पर एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे. हालांकि, इस फिल्म में उनके बीच जो दिखा वह सिर्फ एक्टिंग नहीं थी, बल्कि उनका प्यार था.

Advertisement

मधुबाला का वो आखिरी सवाल

मधुबाला के बारे में दिलीप कुमार ने कहा था, 'मैं उनसे हमेशा प्यार करता रहूंगा.' जब मधुबाला बीमार थीं और दिलीप कुमार उनसे मिलने गए थे. तो मधुबाला ने उनसे पूछा था कि जब मैं ठीक हो जाऊंगी तो हम फिर से साथ काम करें न? इस पर दिलीप कुमार ने कहा था, जरूर ऐसा होगा'. ये आखिरी बार था जब दोनों मिले.  23 फरवरी, 1969 को 36 साल की कम उम्र में दिल की बीमारी के कारण मधुबाला का निधन हो गया और 2021 में दिलीप कुमार का निधन हो गया.

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Live Updates: आज शाम जेल से रिहा होंगे राजपाल यादव! एक्टर को कर्ज देने वाले शख्स ने सुनाई आपबीती

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाजों पर हमला! | Donald Trump | War News
Topics mentioned in this article