नेटफ्लिक्स पर बॉर्डर 2 और धुरंधर के पसीने छुड़ा रही है 1 घंटे 53 मिनट की ये फिल्म, एक लड़की की कहानी पड़ी सब पर भारी

एक तरफ दुनियाभर के सिनेमाघरों में धुरंधर 2 ने धमाल मचाया हुआ है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. वहीं दूसरी ओर ओटीटी पर धुरंधर को एक फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स पर बॉर्डर 2 और धुरंधर के पसीने छुड़ा रही है 1 घंटे 53 मिनट की ये फिल्म

एक तरफ दुनियाभर के सिनेमाघरों में धुरंधर 2 ने धमाल मचाया हुआ है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. वहीं दूसरी ओर ओटीटी पर धुरंधर को एक फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है. इतना ही नहीं यह फिल्म सनी देओल की बॉर्डर 2 को भी कड़ी टक्कर दे रही है. जी हां, हम बात कर रहे हैं तमिल फिल्म 'मेड इन कोरिया' की. नेटफ्लिक्स पर नई तमिल फिल्म 'मेड इन कोरिया' धमाल मचा रही है. यह 1 घंटे 53 मिनट की हल्की-फुल्की ड्रामा फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई. रिलीज के बाद से यह पिछले 15 दिनों से ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है और इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें: ईरानी नाम का इस्तेमाल कर 3 ईडिट्स के एक्टर ने ट्रंप से मांगा LPG सिलेंडर, वीडियो देख भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- मुश्किल हालात में ऐसा मजाक

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक छोटे से कस्बे की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. वह बचपन से कोरियाई संस्कृति की दीवानी है. परिवार चाहता है कि वह घर पर रहकर रेस्तरां का काम संभाले, लेकिन लड़की का सपना कोरिया जाने का है. लव लाइफ में धोखा खाने के बाद वह कोरिया पहुंच जाती है. वहां बिना नौकरी और सहारे के उसे अपनी जिंदगी संवारनी पड़ती है. कैसे वह मुश्किलों से लड़कर खुद को संभालती है, यही फिल्म का मुख्य आकर्षण है.

Advertisement

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में फिल्म

मुख्य भूमिका में प्रियंका अरुल मोहन नजर आ रही हैं. उनके साथ ऋषिकांत भी हैं. कोरियाई कलाकार पार्क ह्ये-जिन, सी-ह्यून बेक, जे-ह्यून जैंग और सोरी किम ने भी अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म में भारतीय छोटे शहर की सादगी और कोरियाई जीवनशैली का सुंदर मेल दिखाया गया है. अभी नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में धुरंधर पहले नंबर पर और बॉर्डर 2 दूसरे स्थान पर है. लेकिन 'मेड इन कोरिया' इन दोनों को कड़ी टक्कर दे रही है. कई जगहों पर यह नंबर 3 पर है और कभी-कभी टॉप पर भी पहुंच जाती है. स्पाई थ्रिलर और वॉर ड्रामा जैसी बड़ी फिल्मों के बीच यह हल्की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है.

Featured Video Of The Day
Maharashtra News: Devendra Fadnavis ने किया Pune Metro Bhavan का Inauguration