सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म की समय-समय पर रिलीज डेट बदलती जा रही हैं. अब 'मातृभूमि'आगे साल यानी 2027 में रिलीज होने वाली है. पहले यह फिल्म 2026 की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी. लेकिन शूटिंग पूरी ना होने की चलते फिल्म की रिलीज हो डाटा गया था. इसके बाद ऐसी चर्चा हुई कि सलमान खान 'मातृभूमि' का अगस्त में रिलीज कर सकते हैं. लेकिन अब यह फिल्म 2027 के लिए आगे बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: 13 से 19 जुलाई तक OTT पर एंटरटेनमेंट की भरमार, रिलीज होंगी ये 11 फिल्में और वेब सीरीज, आखिरी वाली है बिल्कुल मुफ्त
सलमान खान की आखिरी हिट
लेकिन 'मातृभूमि' सलमान खान के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि इम्तिहान बन गई है. क्योंकि भाईजान पिछले 10 सालों से कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं. उनकी आखिरी हिट फिल्म 2017 में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' थी. इसके बाद सलमान खान ने या तो फ्लॉप फिल्में दी हैं या फिर औसत. तो 2027 में सलमान खान को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दिए पूरे 10 साल हो जाएंगे.
If Maatrubhumi doesn't work this year then by 2027 it will be 10 years since Salman Khan's last clean hit Tiger Zinda Hai. It is the longest gap any current A-lister has had since their last clean hit. Can Vamshi Paidipally directed film turn things around for him next year?
by u/UndeadReborn in BollyBlindsNGossip
अब 'मातृभूमि' पर टिकी हैं नजरें
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' उनके लिए काफी अहम साबित हो सकती है. फिल्म को लेकर अभी से उम्मीदें भी बढ़ने लगी हैं. सोशल मीडिया की बहस अपनी जगह है, लेकिन इस बात से शायद ही कोई इनकार करेगा कि सलमान खान आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. उनके करियर में पहले भी कई बार ऐसे दौर आए हैं, जब लोगों ने उनके स्टारडम पर सवाल उठाए और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करके जवाब दिया. अब सबकी नजरें 'मातृभूमि' पर हैं. क्या मातृभूमि की कामयाबी इस बहस पर फुल स्टॉप लगा देगी? या फिर सवाल और भी तेज हो जाएंगे? इसका जवाब रिलीज के बाद ही मिलेगा.