तुलसीदास की रामचरितमानस से निकले 8 साल पुराने गाने के बोल, माधुरी और आलिया भट्ट का दिखा डांस फेस ऑफ, आज भी नंबर वन सॉन्ग

तुलसीदास की रामचरितमानस से निकली पक्तियों से 8 साल पुराने गाने की शुरूआत हुई थी. वहीं माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट का डांस फेस ऑफ देखने को मिला था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामचरितमानस से निकले थे माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट के गाने के बोल
नई दिल्ली:

रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन ना जाई, तुलसीदास की रामचरितमानस से निकले यह शब्द भारतीय लोगों की जबां पर रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामचरितमानस की इन लाइनों का इस्तेमाल बॉलीवुड फिल्म के एक गाने में 8 साल पहले किया गया था. वहीं माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट पर गाने को फिल्माया गया था, जिसमें दोनों का डांस फेस ऑफ देखने को मिला था. यह गाना यूट्यूब पर खूब पॉपुलर है, जिसके चलते 2.5 मिलियन ने ना सिर्फ इस गाने को देखा है. बल्कि इस पर डांस परफॉर्मेंस भी दी है. 

माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट के डांस ने जीता दिल

हम बात कर रहे हैं 2019 में आई फिल्म कलंक के गाने घर मोरे परदेसिया की, जिसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा था और प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया था. वहीं वैशाली महाड़े और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से गाने पर चार चांद लगाए. 

गाने के बोल थे- 

रघुकुल रीत सदा चली आई
प्राण जाए पर वचन ना जाई
जय रघुवंशी अयोध्यापति राम चन्द्र की जय
सियावर राम चन्द्र की जय
जय रघुवंशी अयोध्यापति राम चन्द्र की जय
सियावर राम चन्द्र की जय

Advertisement

ये भी पढ़ें- 21 साल पुराना रोमांटिक गाना, टीवी पर आया तो बना सौतेली मां-बेटी के प्यार की पहचान, आज भी भर आता है दिल

रामचरितमानस से निकले लिरिक्स 

गानों की शुरुआत में “रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई” दो पंक्तियां मूल रूप से तुलसीदास के रामचरितमानस से ली गई.  राजा दशरथ और श्रीराम के वचन पालन के संदर्भ में ये बहुत पॉपुलर हैं.  कई राम भजनों, रामलीलाओं और भक्ति गीतों में भी इन पंक्तियों का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि घर मोरे परदेसिया गाने के जरिए यह खूब पॉपुलर हुआ. 

Advertisement

फ्लॉप फिल्म में हिट गाने

अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित कलंक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था. वहीं फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म ने 130 करोड़ के बजट में 146.31 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया. लेकिन इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मानी जाती है. हालांकि इसके गाने घर मोरे परदेसिया, फर्स्ट क्लास और कलंक टाइटल ट्रैक काफी पॉपुलर हुए. 

ये भी पढ़ें- आवारापन 2 की चर्चा के बीच पाकिस्तानी सिंगर ने रिलीज किया तेरा मेरा रिश्ता 2.0, यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, फैंस बोले- Nostalgic 

Featured Video Of The Day
सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल! वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर आगबबूला हुए अमित शाह
Topics mentioned in this article
Ramcharitmanas
Bollywood
Madhuri Dixit
Alia Bhatt
Kalank