तेरे नाम नहीं ये फिल्म थी आशिकों की फेवरेट, 13 साल पहले शाहिद-रणबीर ने किया रिजेक्ट, साउथ एक्टर ने ली एंट्री, कमा डाले 93 करोड़

इस फिल्म में प्यार में पड़ा आशिक सारी हदों को पार कर देता है, लेकिन फिर भी उसे प्यार नसीब नहीं होता, बल्कि नसीब होती है मौत. ये फिल्म हर युवा दिल को छू गया था और आशिकों का फेवरेट बन गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धनुष की पहली हिंदी फिल्म है रांझणा

2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम में प्यार में पड़े एक ऐसे आशिक की कहानी दिखाई गई थी, जो अपनी मोहब्बत के लिए किसी भी हद तक चला जाता है. उस वक्त ये फिल्म युवाओं को काफी पसंद आई थी और दर्शकों से खूब प्यार भी इसे मिला था. लेकिन इसके करीब 10 साल बाद एक ऐसी फिल्म आई जिसने तेरे नाम को भी पीछे छोड़ दिया और युवा दिलों की धड़कन बन गईं. इस फिल्म में प्यार में पड़ा आशिक सारी हदों को पार कर देता है, लेकिन फिर भी उसे प्यार नसीब नहीं होता, बल्कि नसीब होती है मौत. ये फिल्म हर युवा दिल को छू गया था और आशिकों का फेवरेट बन गया था. आप फिल्म का नाम गेस कर पाए?

कौन सी है वो फिल्म?

हम बात कर रहे हैं. साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रांझणा की. ये फिल्म यूथ के बीच काफी पॉपुलर हुई थी. फिल्म में साउथ स्टार धनुष, सोनम कपूर और अभय देओल नजर आए थे. धनुष की ये पहली बॉलीवुड फिल्म थी.

इस फिल्म में धनुष ने जिस तरह प्यार में पागल आशिक का किरदार निभाया वह सच में काबिले तारीफ था. क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक सभी ने उनकी खूब तारीफ की. धनुष की इंटेंस एक्टिंग ने पर्दे पर उनके किरदार को जीवंत कर दिया था.

धनुष के पहले इस स्टार को ऑफर हुई फिल्म

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के लिए पहले शाहिद और रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स को अप्रोच किया गया था. लेकिन बाद में साउथ स्टार धनुष को फाइनल किया गया. धनुष ने अपने किरदार में ऐसा जान डाला कि लोगों को फिल्म के क्लाइमैक्स सीन से प्रॉब्लम होने लगी, जिसमें धनुष का किरदार मर जाता है. बहुत से दर्शकों को लगा कि धनुष को आखिर में उनका प्यार मिल जाना चाहिए था और सोनम को उनसे शादी कर लेनी चाहिए थी.

Advertisement

कमाई के तोड़े रिकॉर्ड्स

36 करोड़ के बजट में बनी रांझणा ने दुनियाभर में करीब करीब 94 करोड़ की कमाई की थी. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 'रांझणा' ने दुनिया भर में 93.97 करोड़ की ग्रॉस कमाई (भारत ग्रॉस: 81.30 करोड़, विदेश: 12.67 करोड़) और 60.22 करोड़ की नेट कमाई की है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: सामंथा रुथ प्रभु शादी के 6 महीने बाद हुईं प्रेग्नेंट? वायरल वीडियो में नजर आया बेबी बंप 

Advertisement
Featured Video Of The Day
रेप से बचाना है तो जल्द कर दो निकाह... मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर बवाल
Topics mentioned in this article
Dhanush
Raanjhanaa
Bollywood