Lock Upp Season 2: लॉकअप सीजन 2 की जेल में बंद होंगे 14 सेलेब, गोविंदा की पत्नी से लेकर राम कपूर तक ये सितारे कनफर्म

Lock Upp Season 2: लॉकअप सीजन 2 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है. इससे पहले एक खास इवेंट में शो के कंटेस्टेंट्स से मिलवाया गया जिनमें कई पॉपुलर हस्तियां शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Lock Upp New Season: जल्द आ रहा है लॉकअप का नया सीजन
Social Media
नई दिल्ली:

Lock Upp Season 2: बिग बॉस के बाद सोशल मीडिया पर पॉपुलर दूसरे शो यानी कि लॉकअप के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है. 'लॉक अप: सच या सजा' का प्रीमियर 27 जून को होने वाला है. इससे पहले नेटफ्लिक्स ने एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी हाई-स्टेक्स रियलिटी दुनिया के दरवाजे खोल दिए. इस इवेंट ने मीडिया को आने वाले हफ्तों में होने वाले ड्रामा, स्ट्रैटेजी और हंगामे की पहली झलक दिखाई. शो की क्रिएटिव जीनियस - क्रिएटर एकता कपूर, नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) मोनिका शेरगिल, और जेलर की जिम्मेदारी निभाने वाली जबरदस्त जोड़ी रितेश देशमुख और फराह खान - सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे.

14 कंटेस्टेंट, 6 हफ्ते और 2 जेलर

शो हर बार की तरह बेहद खास होने वाला है. इसमें चौदह कैदी होंगे जो छह हफ्ते तक साथ रहने वाले हैं और जगह होगी एक लॉक अप. यहां आराम कमाना पड़ता है, मुफ्त में नहीं मिलता. कंटेस्टेंट यानी कैदियों को खाना, जरूरी सामान और खास सुविधाओं जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए इन-गेम करंसी कमाने के लिए टास्क पूरे करने होंगे, जिससे सर्वाइवल ही एक स्ट्रैटेजी बन जाएगी. लेकिन गेम की सबसे अस्थिर करंसी है 'सच'. एक ऐसी दुनिया में जहां कुछ भी ज्यादा देर तक छिपा नहीं रहता, यह गेम टेस्ट करता है कि कंटेस्टेंट उन खुलासों को कैसे संभालते हैं जो या तो उनकी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं या उन्हें कमजोर बना सकते हैं.

लॉकअप के नए सीजन के कंटेस्टेंट

एक्साइटमेंट साफ दिखी जब मशहूर एक्टर राम कपूर, टेलीविजन की चहेती और फैन्स की पसंदीदा शिवांगी जोशी, और 'देसी ब्लिंग' स्टार पामेला सेरेना को 'लॉक अप: सच या सजा' के नए कैदियों के तौर पर पेश किया गया. इनके अलावा सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चौधरी का नाम भी शो के लिए कनफर्म बताया जा रहा है. इस फॉर्मेट को Netflix पर लाने के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा, "पिछले कुछ सालों में मैंने कई टेलीविजन शो बनाए हैं, लेकिन 'लॉक अप: सच या सजा' की अपनी एक अलग जगह है. यह शो दिखावे और आराम को हटाकर लोगों को ऐसे माहौल में रखता है जहां हर फैसले, हर रिश्ते और हर राज का नतीजा भुगतना पड़ता है. यह एक सोशल एक्सपेरिमेंट है जो मनोरंजन, ड्रामा और हर मोड़ पर सरप्राइज से भरा है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द हो रहा खत्म, आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रही तुलसी वीरानी की कहानी

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बने कृष्ण मोहन संभालेंगे पदभार
Topics mentioned in this article
Lock Upp Season 2 Beginning
Entertainment
Ekta Kapoor
Ram Kapoor
Sunita Ahuja