मई में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, संजय दत्त की तो एक साथ आ रही हैं दो फिल्में

मई 2026 बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहने वाला है, जहां रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और पीरियॉडिक फिल्मों सहित कई बड़ी रिलीज होंगी. इस दौरान संजय दत्त, कपिल शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई बड़े सितारे अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मई में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये 7 फिल्में

मई 2026 बॉलीवुड के लिए किसी फिल्मी फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है. इस महीने थिएटरों में एंटरटेनमेंट का ऐसा धमाका होने जा रहा है, जहां हर हफ्ते नई कहानी, नए चेहरे और नया एक्साइटमेंट देखने को मिलेगा. रोमांस का तड़का होगा, ड्रामा दिल को छुएगा, कॉमेडी हंसी के ठहाके लगवाएगी और पीरियडिक फिल्मों का ग्रैंड स्केल आंखों को चौंका देगा. बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी इस महीने को और भी खास बना रही है, जिससे हर रिलीज एक इवेंट जैसी महसूस होगी. कुल मिलाकर, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश, हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट और दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल महीना साबित होने वाला है.

ये भी पढ़ें: कभी इलेक्ट्रिशियन था बॉलीवुड का ये एक्टर, राजेश खन्ना के घर ठीक किया था AC, आंखों से ही कर देता था एक्टिंग

1 मई को दो बड़ी रिलीज

एक दिन : महीने की शुरुआत ही दमदार फिल्मों से होगी. आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ स्टार साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' 1 मई को रिलीज होगी. यह साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म है, जिससे काफी उम्मीदें हैं.

राजा शिवजी : इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन हैं. फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है. 

Advertisement

8 मई को फिल्मों की भरमार

8 मई को एक साथ कई फिल्में रिलीज होंगी. इनमें शामिल हैं - 

मैं एक्टर नहीं हूं : इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बंगाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सतपुड़ा नजर आएंगी. 

आखिरी सवाल : फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीचू चंद्रा हैं.

दादी की शादी : कॉमेडी और फैमिली ड्रामा पसंद करने वालों के लिए कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी भी इसी दिन रिलीज होगी.

Advertisement

मिड-मई में सीक्वल और रोमांस

पति पत्नी और वो 2 : 15 मई को आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म पति पत्नी और वो 2 रिलीज होगी, जो 2019 की हिट फिल्म का सीक्वल है.

महीने के अंत में रोमांस और एंटरटेनमेंट

चांद मेरा दिल : इसी दिन लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Featured Video Of The Day
वो हत्यारी हमें भी मार डालेगी... सोनम रघुवंशी की जमानत पर डरने लगी राजा रघुवंशी की मां