लेबनान पर हवाई हमले से टूटी 54 साल की एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे पति का घर, मेरा गोद लिया हुआ दूसरा घर

इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए एयरस्ट्राइक के बाद दुनियाभर में चिंता का माहौल है और इसी बीच अभिनेत्री लीसा रे ने भी इस पर गहरा दुख जताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लीसा रे फोटो

इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए एयरस्ट्राइक के बाद दुनियाभर में चिंता का माहौल है और इसी बीच अभिनेत्री लीसा रे ने भी इस पर गहरा दुख जताया है. लीसा रे ने सोशल मीडिया के जरिए अपने जज्बात साझा करते हुए कहा कि लेबनान उनके लिए सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि 'दूसरा घर' है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेरूत की कई यादगार तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट लिखा. उन्होंने लिखा, “लेबनान. बेरूत. मेरे पति का घर. मेरा गोद लिया हुआ दूसरा घर. मेरे पास कोई शब्द नहीं.” उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उनके दर्द को महसूस कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छलका दर्द

लीसा रे ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा कीं, उनमें वह बेरूत में बिताए अपने खास पलों को याद करती नजर आईं. उन्होंने अपने स्टोरी सेक्शन में 'अब कोई जंग नहीं' जैसे संदेश भी शेयर किए, जो शांति की अपील करते हैं. लिसा का यह इमोशनल पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब 8 अप्रैल को लेबनान और उसकी राजधानी बेरूत में हवाई हमले किए गए.

इस घटनाक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तनाव बढ़ गया है. ईरान ने यूनाइटेड स्टेट्स पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जिससे कूटनीतिक विवाद और गहरा गया है. लीसा रे का पोस्ट इस पूरे माहौल में एक मानवीय दृष्टिकोण को सामने लाता है, जहां जंग के बीच इंसानी रिश्ते और भावनाएं भी प्रभावित होती हैं.

Advertisement

फिल्मों से लेकर जिंदगी तक प्रेरणादायक सफर

लीसा रे ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में फिल्म हंसते खेलते से की थी. इसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित थीं. उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में वॉटर और द व्र्ल्स अनसीन शामिल हैं. लीसा रे सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मजबूत इंसान भी हैं. उन्हें मल्टीपल मायलोमा जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज भी वह स्टेम-सेल थेरेपी के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है ये शख्स, ना धर्मेंद्र, ना मां, ना भाई, बोले- 'मैं अपने माता-पिता से प्यार...'

Advertisement

हाल ही में 5 अप्रैल को अपने 54वें जन्मदिन पर लीसा ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव और आत्म-स्वीकृति को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे हार्मोनल बदलावों ने उनके जीवन को प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने खुद को स्वीकार करना सीखा.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में किसकी सरकार?Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article