एक बेटी जो बन चुकी है 'ममी', बेहद डरावना है 'द ममी' का ट्रेलर...अकेले में मत देखना

ली क्रोनिन की द मम्मी एक 8 साल पहले लापता हुई बच्ची की डरावनी कहानी है, जो सालों बाद ममी के खौफनाक रूप में लौटती है और अपने आसपास के लोगों के लिए खतरा बन जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक बेटी जो बन चुकी है 'ममी'

अगर आप सूपरनेचुरल हॉरर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो अपकमिंग अमेरिकन हॉरर फिल्म ‘ली क्रोनिन द ममी' (Lee Cronin's The Mummy) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन होने वाला है. ‘द मम्मी' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है जो काफी डरावना है. ट्रेलर देखने से पता चल रहा है कि पूरी फिल्म डर की वजह से आपकी धड़कने बढ़ा देगी. फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. चलिए उससे पहले हम आपको बताते हैं इसकी कहानी.

ये भी पढ़ें: डर और सस्पेंस के साथ थिएटर्स में आ रही है ‘साइको किलर', हर मोड़ पर सामने आएगा खौफनाक सच

The new trailer for Lee Cronin's ‘THE MUMMY' has been released.

In theaters on April 17. pic.twitter.com/ro4qikQMTe

— DiscussingFilm (@DiscussingFilm) February 18, 2026

एक खोई हुई बेटी जो बन चुकी है ‘ममी'

फिल्म की कहानी 8 साल पहले खो गई एक बेटी की है जो कई साल बाद उनके मां-बाप से मिलती है, लेकिन जिस हालत में मिलती है वो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ट्रेलर की शुरुआत में एक पति-पत्नी को दिखाया गया है जो कार से जा रहे होते हैं तभी उनके पास यूएस एंबेसी से एक कॉल आता है जो बताता है कि उनकी बेटी केट मिल गई है और वो अपनी बेटी से मिल सकते हैं.

तब पति-पत्नी केट से मिलने जाते हैं तो उन्हें चेतावनी दी जाती है कि वो कुछ ना कहें, कुछ भी चौंकाने वाला काम ना करें, ना ही शोर मचाएं, बस चुपचाप उसे देखें. लेकिन जब वो अपनी बेटी को देखते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं. केट तब तक एक अजीबो-गरीब ममी के रूप में बदल चुकी होती है, केट अब इंसान नहीं है उसके अंदर एक आत्मा है जो लोगों को मार रही है. ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सीन्स काफी डिस्टर्बिंग हैं. देखें ट्रेलर.

किन-किन भाषाओं में होगी रिलीज

वैसे तो ‘द ममी' एक हॉलीवुड फिल्म है, लेकिन इंडियन ऑडियंस के लिए इसे अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को आप हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा में भी देख सकते हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर ली क्रोनिन ही हैं. वहीं जैक रेनर, मे कामवे, नाटालिया ग्रेस, वरॉनिका ने लीड रोल निभाया है. वैसे 'द ममी' से पहले आप बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का भी मजा ले सकते हैं जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | AI Summit Congress Protest पर फुल सियासी 'क्लेश' | Rahul Gandhi | BJP Protest