वैजयंती माला के लिए वरदान बना लता मंगेशकर का 68 साल पुराना देहाती गीत, 37 साल तक फिल्म का नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं वैजयंती माला, जिनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि डांस ने भी फैंस के दिलों में छाप छोड़ी. हालांकि उनका 68 साल पुराना देहाती गाना आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
68 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर ने गाया, वैजयंती माला पर फिल्माया गया
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं वैजयंती माला, जिनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि डांस ने भी फैंस के दिलों में छाप छोड़ी. हालांकि उनका 68 साल पुराना देहाती गाना आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देता है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैजयंती माला के कल्ट माने जाने वाले गाने की फिल्म ने वो रिकॉर्ड बनाया, जिसे 37 साल तक कोई तोड़ नहीं पाया. दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म मधुमती की, जिसका देहाती गाना चढ़ गया पापी बिछुआ खूब पॉपुलर है. वहीं कई रियलिटी शोज और इवेंट्स में लोग इस गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं. 

वैजयंती माला ने अपने डांस से बनाया कल्ट

लता मंगेशकर का दौर कई सालों तक चला, जिसमें उन्होंने कई गाने गाए. इन्हीं में से एक था 1958 में रिलीज हुई दिलीप कुमार और वैजयंती माला की फिल्म मधुमती का गाना चढ़ गयो पापी बिछुआ का, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी. इस गाने में गांव की पृष्णभूमि दिखाई गई थी. जबकि पारंपरिक संगीत की धुनों का इस्तेमाल किया गया था. वहीं बोल मशहूर संगीतकार सलिल चौधरी और गीतकार शैलेंद्र ने लिखे थे. 

ये भी पढे़ं- आशा भोसले का 60 साल पुराना सुपरहिट गाना, रियल में बयां करता है अमिताभ बच्चन के माता-पिता की सीक्रेट लव स्टोरी

Advertisement

37 साल तक मधुमती का नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड

मधुमती का ना सिर्फ चढ़ गयो पापा बिछुआ पॉपुलर हुआ. बल्कि फिल्म 37 साल तक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर गई, जिसे कोई नहीं तोड़ पाया. IMdb के अनुसार, 'मधुमती' 37 सालों तक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसी फिल्म को सबसे ज्यादा 9 अवॉर्ड मिलने का रिकॉर्ड अपने नाम रखे हुए थी. वहीं 1996 में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने दस अवॉर्ड के साथ मधुमती का रिकॉर्ड तोड़ा था. 

वैजयंती माला के बारे में 

वैजयंती माला एक्टिंग के साथ साथ भारतनाट्यम और कथक में माहिर डांसर हैं. उन्होंने तमिल फिल्म से एक्टिंग की शुरूआत की. जबकि 1954 में नागिन फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वह देवदास, मधुमती, संगम, अमर प्रेम, गंगा जमुना और राम और श्याम में नजर आईं.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- अरुण गोविल के सपोर्ट में रामायण की सीता, रामायणम् की साई पल्लवी और यश के रोल पर दीपिका चिखलिया ने कहा- कर्ली बालों वाली सीता

Featured Video Of The Day
मुंबई में छात्र आंदोलन गरमाया, उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने किया समर्थन
Topics mentioned in this article
Lata Mangeshar
Madhumati
Vyjayanthi Mala
Bollywood